Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

इंडोनेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Lakshya Sen, Indonesia Masters
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 18:09 IST

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लाइन केरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया। यह मुकाबला करीब 43 मिनट तक चला। वहीं, पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से मात दी। 

यह मुकाबला आधे घंटे से ज्यादा चला। यह सिंधु की लाइन केरफेल्ड के खिलाफ 7 मैचों में छठी जीत थी। उन्हें केरफेल्ड ने एकमात्र बार पिछले साल सुदीरमन कप में शिकस्त दी थी। पीवी सिंधु का अगला मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप सीड और दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से होगा। अब तक दोनों 13 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें चीनी खिलाड़ी 7-6 से आगे हैं।

बुधवार को दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की मनामी सुइजु को 22-20, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 53 मिनट तक चला। दूसरी ओर, बुधवार को अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई को 21-13, 16-21, 21-14 से शिकस्त देने वाले लक्ष्य सेन अब थाईलैंड के पनितचाफोन तीरात्साकुल से भिड़ेंगे।

जापान के कोकी वतनबे पर 21-15, 21-23, 24-22 से जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत, ताइवान के चोउ टिएन चेन के खिलाफ खेलेंगे। इस बीच, अनमोल खरब विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय और उभरती स्टार तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। 

इन खिलाड़ियों ने बुधवार को अपने पहले राउंड के मैच गंवाए थे। मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज को इंडोनेशिया के मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह से सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ियां ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो और रोहन कपूर/रुथविका शिवानी भी अपने शुरुआती राउंड के मैच हार गईं।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Lakshya Sen , Indonesia Masters

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD