Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

सिंगापुर ओपन : सिंधु, लक्ष्य, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Lakshya Sen, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty, Tanisha Crasto, Dhruv Kapila, Singapore Open, Singapore
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सिंगापुर , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 18:30 IST

सिंगापुर ओपन में गुरुवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार शटलर पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मिश्रित डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सिंधु ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जबरदस्त जीत हासिल की।

उन्होंने जापान की रिको गुंजी को सिर्फ 37 मिनट में सीधे गेम में 21-9, 21-12 से हरा दिया। सिंधु शुरू से ही मैच पर हावी दिखीं। उन्होंने रैलियों को आसानी से नियंत्रित किया और अपनी विरोधी को मैच में जमने का कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी को हराने के बाद, सिंधु ने बिना अपनी लय खोए, उसी गति के साथ टॉप-8 में जगह बनाई।

हालाकिं, उनकी अगली चुनौती अब तक की सबसे कठिन हो सकती है। सिंधु का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग से होगा। सिंधु अब तक आठ मुकाबलों में इस खिलाड़ी को कभी नहीं हरा पाई हैं। पुरुष डबल्स में, चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक और चिराग को काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा।

उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में चीनी ताइपे की जोड़ी ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन दूसरे गेम में उनकी लय पूरी तरह से बिगड़ गई। उनके विरोधियों ने 11-21 से गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में भी मुकाबला काफी देर तक संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने अपना संयम बनाए रखते हुए 21-18 से जीत हासिल ली।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के आरोन ताई और कांग खाई जिंग से होगा। दिन का सबसे बड़ा उलटफेर मिश्रित डबल्स में देखने को मिला। यहां तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने जापान की माया तागुची और यूटा वातानाबे के खिलाफ पहले गेम में पूरी तरह से पिछड़ने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। 

पहला गेम 8-21 से हारने के बाद, भारतीय जोड़ी ने धीरे-धीरे आक्रामक नेट प्ले और बेहतर डिफेंस के जरिए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा, और आखिरकार जोरदार वापसी करते हुए 21-17, 21-16 से जीत हासिल की। लक्ष्य का क्वार्टर-फाइनल तक का सफर कुछ अजीब परिस्थितियों में तय हुआ, जब थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने राउंड-ऑफ-16 के मुकाबले की शुरुआत के कुछ ही पलों बाद मैच से नाम वापस ले लिया। पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता ने सिर्फ दो अंक खेले जाने के बाद ही मैच छोड़ दिया।इससे भारतीय अगले दौर में जगह मिल गई। उनका अगला मुकाबला जापान के कोकी वतनबे से होगा।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Lakshya Sen , Satwiksairaj Rankireddy , Chirag Shetty , Tanisha Crasto , Dhruv Kapila , Singapore Open , Singapore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD