Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने खेलों का बजट 12 करोड़ से 142 करोड़ रूपए किया-मलूका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

होशियारपुर , 03 Dec 2013

Last updated on: Dec 03, 2013, 00:00 IST

चौथे परलज़ विश्व कबड्डी कप के तीसरे दिन आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में करवाए गए तीन मैचों में अमेरिका ने कीनिया को 13 अंक के मुकाबले 68 अंक प्राप्त करके बड़ी जीत प्राप्त की। इसी प्रकार भारत और क ीनिया की लड़कियों की टीमों के बीच मैच में भारत ने कीनिया की टीम के 21 अंक के मुकाबले 56 अंक प्राप्त करके शानदार जीत प्राप्त की। तीसरा मैच जोकि भारत और स्पेन के बीच करवाया गया इस रोमांचक मैच में भारत ने स्पेन के 27 अंकों के मुकाबले 55 अंक प्राप्त करके स्पेन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। विश्व कबड्डी कप के आज के मुकाबलों का उद्घाटन स.सिकन्दर सिंह मलूका शिक्षा मंत्री पंजाब ने किया और पहले मैच के अमेरिका और कीनिया के खिलाड़ियों के साथ जान-पहचान की। इसी प्रकार भारत और कीनिया की लड़कियों की टीमों और तीसरे मैच में भारत व स्पेन के लड़कियों की टीम के बीच करवाए मैच के खिलाड़ियों के साथ जान पहचान श्री मदन मोहन मित्तल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब और श्री तीक्ष्ण सूद मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार, डिप्टी कमिश्रर श्रीमती तनु कश्यप, नरेन्द्र भार्गव एस एस पी, शिव दुलार सिंह ढिल्लों डायरैक्टर खेले पंजाब और जिला प्रधान कबड्डी  एसोसिएशन श्री  सतविंदर पाल सिंह ढंझ ने की।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री सिंकदर सिंह मलूका ने कहा कि पंजाब की मां खेल कबड्डी को पंजाब सरकार ने गांवों औेर पंजाब से बाहर निकाल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह खेल जोकि पहले पंजाब में ही खेली जाती थी अब इस चौथे विश्व कबड्डी कप में 14 देशों से 20 टीमें भाग ले रही हैं। अब यह खेल दुनिया के 5 महादीप में पहुंच चुकी हैं और भविष्य में इस खेल को ओलिम्पक खेलों में शामिल करवाने के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों के बजट को 12 करोड़ रूपए से बढ़ा कर 142 करोड़ किया है और दौ सौ करोड़ की लागत से 14 अतिआधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब ओलिम्पक विजेताओं के लिए इनाम की राशि एक करोड़ रूपए से बढ़ा कर ढाई करोड़ रूपए कर दी है और एशियन खेलों के लिए 26 लाख, 16 लाख और 11 लाख रूपए की है। इसी प्रकार राष्ट्र मंडल खेलों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों के लिए 16 लाख, 11 लाख और 6 लाख रूपए की राशि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में राष्ट्रीय स्तर के स्कूल खेल मुकाबलों में पंजाब ने बड़ी जीत के लिए पंजाब वासियों को बधाई दी और पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में चार दिसम्बर को अवकाश की घोषणा की। 

इस अवसर पर मदन मोहन मित्तल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पंजाब के नवयुवकों को नशों व अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की खेल नीति के कारण खेलों में पंजाब के अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं और आने वाले समय में पंजाब खेलों के क्षेत्र में ओर भी बेहतर ख्याति प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कबड्डी के साथ-2 दूसरी खेलों को भी उत्साहित किया जा रहा है।स.सुखविंदर सिंह मुराड़ कमिश्रर नगर निगम, कर्मजीत सिंह बब्बल चेयरमैन मिल्क प्लांट होशियारपुर, श्री शिवदुलार जिला प्रधान भाजपा शिव सूद, श्री हरमिंदर सिंह अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर (ज), स.हरबीर सिंह अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर (विकास),  जसजीत सिंह थियाड़ा, परमिंदर सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह चौहान, इकबाल सिंह जोहल जिला जनरल सचिव अकाली दल, रविन्द्र ठंडल, इकबाल सिंह खेड़ा, आनंदवीर सिंह, अन्य अधिकारी, राजनीतिक नेता व हज़ारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD