Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मीडिया में आये परिवर्तनों के अनुसार बनने के लिये अपने हुनर को और तराशें लोक संपर्क अधिकारी-वरूण रूजम

लोक संपर्क विभाग के नये निदेशक द्वारा अधिकारियों को सरकारी नीतियों एवं निर्णय भूमि स्तर तक पहुंचाने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 24 Mar 2017

Last updated on: Mar 24, 2017, 00:00 IST

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के नये निदेशक श्री वरूण रूजम आई ए एस ने विभाग के अधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुये  सरकार की नीतियों एवं निर्णय निचले स्तर तक पहुंचाने के लिये उचित प्रचार विश्वसनीय बनाने तथा मीडिया में आये नये परिवर्तनों अनुसार बनने के लिये अपने हुनर को और तराशने की आवश्यकता पर बल दिया।यहां गमाडा के  कमेटी रूम में हुई बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक संपर्क अधिकारी सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने और पसंद के स्थानों पर नियुक्ति के लिये दौड़-भाग करने से गुरेज़ करें। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली निरोल मैरिट के आधार पर चलेगी और लगन एवं मेहनत से कार्य करने वालों को उचित सम्मान भी दिया जायेगा। श्री रूजम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अपने जिलों में होने वाले राजकीय समागम में किफायत करें और विभाग द्वारा गत् समय दौरान अपनाई जाती बेहतर कार्यविधियों को अपनाये, जो विभाग की मज़बूती का आधार रही हैं और उन सभी कमजोरियों को दूर करें जो विभाग की कार्यप्रणाली में विघ्न डाल रही है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किये गये सवालों को ध्यानपूर्वक सुनते हुये श्री रूज़म ने भरोसा दिलाया कि जिला स्तरीय कार्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ करने के लिये कर्मचारियों और आवश्यक साजो-समान को शीघ्र तर्कसंगत किया जायेगा।उन्होंने एक मज़बूत एवं पुख्ता फीड बैक प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुये जिला लोक संपर्क अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में सरकारी नीतियों के प्रति लोगों की किसी किस्म की नराजगी या लोगों/संगठनों/समूह की हकी  मांगों को मुख्य कार्यालय तक हर स्थिति में पहुंचायें और लोगों एवं सरकार के बीच सेतू का कार्य करें।बैठक के दौरान डॉ. सेनू दुग्गल एवं स. उपिंदर सिंह लांबा (दोनो अतिरिक्त निदेशक), श्री सुरिंदर मलिक, संयुक्त निदेशक, श्री के एल रत्तु, स. हरजीत सिंह गरेवाल, डॉ. अजीत कंवल सिंह एवं स. रणदीप सिंह आहलुवालिया (सभी उप-निदेशक) सहित मुख्यालय एवं जिलों के समस्त अधिकारी शामिल हुये। 

 

Tags: DIPR Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD