Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

परवेज मुशर्रफ 2007 में 'गुप्त' सौदा करना चाहते थे : नवाज शरीफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 22 Mar 2017

Last updated on: Mar 22, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने उन्हें संयुक्त रूप से सरकार बनाने के लिए एक 'गुपचुप सौदे' का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)की संसदीय समिति को संबोधित करने के दौरान शरीफ ने यह खुलासा किया।शरीफ ने कहा, "मुशर्रफ 2007 में मेरे साथ एक गुप्त सौदा करना चाहते थे, लेकिन मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।"साल 2007 में मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे और शरीफ उसी समय निर्वासन से लौटे थे।'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ ने कहा कि वह उन लोगों के साथ गुप्त सौदे में विश्वास नहीं रखते, जिन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को कुचला हो।शरीफ ने कहा कि मुशर्रफ की अगुवाई में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद उनका परिवार पाकिस्तान नहीं छोड़ना चाहता था, लेकिन सैन्य तानाशाह ने उन्हें निर्वासन में जाने के लिए मजबूर किया था।

उन्होंने कहा, "हमने बहुत त्रासद स्थिति में देश को छोड़ा था और लंबे समय तक हमें वापसी की अनुमति नहीं दी गई।"प्रधानमंत्री ने कहा कि मुशर्रफ अब ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं और उन्हें अपमानित होकर देश छोड़ना पड़ा।शरीफ ने कहा कि अब मुशर्रफ देश में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं कर सकते। यह उनके कर्मो का दैवीय फल है।मुशर्रफ ने 1999 में तख्तापलट करते हुए शरीफ को परिवार के साथ देश छोड़कर सऊदी अरब जाने के लिए मजबूर किया था।'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, मुशर्रफ के सहयोगी और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्य अहमद रजा कसूरी ने शरीफ के इस बयान पर आपत्ति जताई है।उन्होंने कहा, "मैं काफी लंबे समय से मुशर्रफ के साथ काम कर रहा हूं और मैंने पहले कभी ऐसी किसी बात के बारे में नहीं सुना।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD