Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली नेताओं का अहंकार हार की वजह : नवजोत सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

11 Mar 2017

Last updated on: Mar 11, 2017, 00:00 IST

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत पार्टी का 'पुनरुत्थान' है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की हार के लिए इसके नेतृत्व के 'अहंकार और राज्य की निधि को व्यक्तिगत संपत्ति में बदलने' को जिम्मेदार ठहराया। सिद्धू ने कहा, "यह कांग्रेस का पुनरुत्थान है, यह सिर्फ अभी शुरुआत है। यहां से कांग्रेस पुनर्जीवित होगी, पंजाब से ऊर्जा लेगी और पूरे देश में फैलेगी।"सिद्धू बीते साल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सिद्धू ने कहा, " यदि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अकाली हारे हैं तो पंजाब में राजनीति को व्यापार बनाने की वजह से हारे हैं। उन्होंने पंजाब की निधि को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति मान लिया था। वे अहंकार से भर गए थे, लेकिन वे आज खत्म हो गए।"

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा, "अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने पंजाब के खजाने को लूटा है और यह पंजाब के गर्व को फिर से स्थापित करने और खजाने को बहाल करने की लड़ाई है।"दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए सिद्धू ने कहा, "केजरीवाल की मंशा गलत थी। यह उनके लिए बड़ी हार है। सच्चाई की कभी हार नहीं होती।"सिद्धू ने चुनावों में जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया।सिद्धू ने कहा, "यह मेरा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से वादा है कि हम राज्य के पुनरुत्थान के लिए बहुत परिश्रम करेंगे और दूसरो के लिए इसे उदाहरण बनाएंगे।"

 

Tags: Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD