Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

सपा अगर हारी तो प्रदेश की जनता भुगतेगी : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Mar 2017

Last updated on: Mar 09, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आने से दो दिन पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री आजम खान ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी हारती है तो इसके लिए अकेले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार नहीं होंगे। अखिलेश की हार सबकी हार होगी। आजम खान ने कहा, ‘‘अगर उप्र विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ता है तो इसका ठीकरा अखिलेश के सिर नहीं फोड़ा जाना चाहिए। इस हार के लिए सपा के सहयोगी दल और खुद प्रदेश की जनता जिम्मेदार होगी।’’ यहां तक कि आजम ने यह भी कह दिया कि अगर उनकी पार्टी हारी तो प्रदेश की जनता भुगतेगी।आजम खान ने बुधवार को मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के बयान पर भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि साधना को अपने बयानों के लिए दो दिन रुक जाना चाहिए था। 

चुनाव के आखिरी चरण से एक दिन पहले साधना गुप्ता के इस तरह के बयान पार्टी के लिए सही नहीं हैं। साधना ने यादव कुनबे और पार्टी में चल रही कलह पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव पर बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि अखिलेश बागी निकलेंगे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में कहा था कि वह बहुत साल चुप रहीं, लेकिन अब वह चुप नहीं रहेंगी। उनका बहुत अपमान हुआ है, अब वह पीछे नहीं हटेंगी।उन्होंने यह भी कहा था कि अखिलेश को उन्होंने हमेशा अपने बेटे की तरह माना है। साधना सपा के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं।हालांकि, साधना के बयान के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बयान देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया था।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD