Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुलाम नबी लोन हंजूरा ने जलवायु अनुरूप पर प्रारंभिक राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

जम्मू-कश्मीर के वर्षा आधारित खेती क्षेत्रों के लिए चिरस्थायी कृषि

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 04 Mar 2017

Last updated on: Mar 04, 2017, 00:00 IST

कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज जम्मू-कश्मीर के वर्षा आधारित खेती क्षेत्रों के लिए जलवायु अनुरूप स्थायी कृषि पर राज्य स्तरीय प्रारंभिक कार्यशाला का उद्घाटन किया। दो ब्लॉकों, जम्मू के भलवाल तथा कश्मीर के सुरिसयार में जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन कोष (एनएएफसीसी) के तहत चार साल की अवधि में 25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत परियोजना मोड में विकास के लिए शुरू किया गया है।  कार्यशाला की शुरूआत के साथ राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना की का मंत्री द्वारा कार्यान्वयन शुरू किया गया है।कार्यशाला में वित्तीय आयुक्त कृषि उत्पादन विभाग प्रमोद कुमार जैन, वन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ ओपी शर्मा, निदेशक कृषि जम्मू ए के मल्होत्रा, निदेशक एक्सटेंशन स्कास्ट जम्मू एवं कृषि, पर्यावरण, वन विभाग, नाबार्ड, स्कास्ट जम्मू,  कष्मीर के अन्य अधिकारियों के अलावा प्रगतिशील किसानों और एटीएमए योजना के क्षेत्र पदाधिकारियों ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक कृषक समुदाय है जिनके पास छोटे या बहुत कम खेती की भूिम है और हालांकि वे जलवायु परिवर्तन में ज्यादा योगदान नहीं देते है लेकिन इसके प्रतिकूल प्रभाव उन्हें सबसे ज्यादा कमजोर कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हम बाढ़, भूस्खलन, भारी बारिश और सूखे जैसी कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप् कृषि उत्पादन में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सतत आर्थिक विकास, खाद्य सुरक्षा और आजीविका के लिए उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों और अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञों का कर्तव्य है । कृषि विभाग और राज्य सरकार के जलवायु परिवर्तन सेल और नाबार्ड सहित अन्य संबंधित संगठनों की प्रशंसा करते हुए  मंत्री ने भलवाल और सुरिसयार ब्लॉक की वर्षा सिंचित खेती क्षेत्र में जलवायु अनुरूप सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के समय पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कार्यशाला सार्थक और कार्रवाई उन्मुख और कृषक समुदाय के लिए फायदेमंद होगी।हंजूरा ने राज्य और उनके मुद्दों को भी संबोधित करने के लिए अन्य जिलों कीए डीपीआर तैयार करने के लिए भी कहा।कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता अतिरिक्त पीसीसीएफ डॉ ओ पी शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विजय कुमार सहित विशेषज्ञों ने की।नोडल अधिकारी, सैल जलवायु परिवर्तन मुतहाराऐडवर्ड्स देवा और रजिस्ट्रार स्कारूस्ट -जम्मू डॉ दिलीप काचरू ने भी इस अवसर पर व्याख्यान दिया।इससे पहले, निदेशक कृषि जम्मू ने परियोजना के संबंध में पावर प्वाइंट प्रस्तुति पेश की। 

 

Tags: Ghulam Nabi Lone Hanjura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD