Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जनसांख्यिकी संतुलन के लिए बने समान जनसंख्या नीति : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2017

Last updated on: Mar 03, 2017, 00:00 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि जेहादी आतंकवाद को केवल सैन्य कार्रवाई से नहीं कुचला जा सकता और उसने संयुक्त राष्ट्र से एक समान जनसंख्या नीति बनाने को कहा। अमेरिकी संस्था प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी 70 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जबकि हिंदुओं की आबादी मात्र 34 फीसदी की दर से बढ़ रही है।जैन ने एक बयान में कहा, "इसलिए भारत के लिए यह जरूरी है कि जनसांख्यिकी असंतुलन को रोकने के लिए वह जल्द से जल्द नीतियां बनाएं, क्योंकि यह साल 2050 में दुनिया का सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।"तेजी से बढ़ती मुस्लिम आबादी से दुनिया को आने वाले बड़े खतरे से सचेत करते हुए जैन ने कहा कि वर्तमान में विश्व में मुसलमानों की आबादी 23 फीसदी है, जो 2050 तक बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगी। 

उन्होंने कहा, "आज विश्व में 23 प्रतिशत होने के बावजूद इस्लामिक जेहाद मानवता के लिए खतरा बना हुआ है, फिर 30 फीसदी होने के बाद की स्थिति की तो कल्पना करना भी भयावह है।"रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत में मुस्लिमों की आबादी विश्व के किसी भी मुस्लिम देश से ज्यादा हो जाएगी।डॉ.जैन ने कहा, "विहिप का स्पष्ट मत है कि जेहादी आतंकवाद का केवल सैन्य समाधान नहीं हो सकता, बल्कि मुस्लिम समाज को गजनी, गौरी, बाबर व लादेन की मानसिकता से बाहर लाना होगा, जो उनके विनाश का मार्ग है।"उन्होंने कहा कि जहां संयुक्त राष्ट्र संघ को समान जनसंख्या नीति हेतु निर्णय लेना होगा, वहीं भारत को भी अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस दिशा में शीघ्रता से पहल करना पड़ेगा।

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD