Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम मंदिर निर्माण के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में कानून पारित हो : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को केंद्र सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में कानून पारित करने की मांग की। विहिप के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर राम-जन्मभूमि मामले की सुनवाई 2019 तक के लिए स्थगित कर दी है। यह पक्का है कि अपीली मुकदमे की सुनवाई के लिए हमेशा इंतजार करना समाधान नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून पास करवाने की हम अपनी मांग फिर दोहराते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "संसद का शीतकालीन सत्र आगे है, जिसमें यह कार्य किया जा सकता है।" कुमार के इस बयान से पहले सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या मामले को जनवरी 2019 में सक्षम पीठ के पास सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में विधेयक लाने में सरकार के विफल रहने की सूरत में विहिप के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जनवरी में इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेला में संतों (धार्मिक नेताओं) के सामने इस मुद्दे को रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि यह सरकार राम भक्तों की सरकार है। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने 1989 में पालमपुर सत्र के दौरान प्रस्ताव पारित किया था। वे इस लड़ाई में हमारे सहयोगी रहे हैं। हम उनके घोषणा-पत्र के लागू होने की राह देख रहे हैं। अन्य किसी प्रकार की परिस्थितियां पैदा होने पर हम मसले को कुंभ में 30 जनवरी को धर्म संसद के सामने रखेंगे।" कुमार ने सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं करने की सूरत में विहिप द्वारा कानून के लिए अभियान तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "हम इसके लिए (कानून की जरूरत) सभी सांसदों से मिलेंगे।" विहिप ने राम मंदिर मसले पर विचार-विमर्श करने के लिए जनवरी में इलाहाबाद में दो दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया है। कुमार से जब विपक्ष द्वारा भाजपा और अन्य भगवा संगठनों पर 2019 के लोकसभा चुनाव मसले को तूल देने का आरोप लगाने के बारे में पूछा गया गया तो उन्होंने कहा कि अदालत में मामला लटक रहा है और प्रतीक्षा समाधान नहीं है। 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD