Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राम मंदिर के सिवाय किसी और के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 25 Nov 2018

Last updated on: Nov 25, 2018, 00:00 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को कहा कि वे राम मंदिर के सिवाय किसी और चीज के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे और इसके साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड से इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश के तहत विवादास्पद जमीन के बंटवारे को लेकर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की। दक्षिणपंथी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने यहां अयोध्या में जमा बड़ी संख्या में एकत्रित समर्थकों से यह बात कही। उन्होंने 75,000 लोगों के समक्ष कहा, "हमें जमीन का बंटवारा स्वीकार नहीं है और हम भगवान राम के लिए पूरी जमीन चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि हिदू विवादास्पद जमीन के किसी भी टुकड़े पर 'नमाज' अता करने को स्वीकार नहीं करेगा। राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी हिंदू समुदाय के धर्य का परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लोग बीते 490 वर्षो से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।विहिप नेता ने कहा, "कुछ बुद्धिमान लोग सोचते हैं कि पूरा मामला 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद शुरू हुआ..वे अज्ञानी हैं..मामला 490 वर्ष पुराना है।" राय ने कहा कि राममंदिर के निर्माण के लिए यह इस तरह की अंतिम सभा है और संगठन अब अगला कदम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए उठाएगा। 

उन्होंने कहा कि पच्चीस साल के अंतराल के बाद धर्म सभा इसलिए बुलाई गई क्योंकि कुछ बुद्धिजीवी सोचते हैं कि छह दिसंबर 1992 के बाद इस मामले में पर्दा गिर गया। लेकिन, आग बुझी नहीं है। यह हमारे दिलों में धधक रही है। उन्होंने मुस्लिम पक्षकारों से सर्वोच्च न्यायालय से मामले को वापस लेने की मांग की ताकि राम मंदिर के जल्द निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। एक अन्य प्रमुख संत स्वामी भद्राचार्य ने कहा कि राम मंदिर के संबंध में संत समुदाय के भविष्य योजनाओं की घोषणा 11 दिसंबर के बाद की जाएगी। इससे पहले, हजारों विहिप कार्यकर्ता और उनके समर्थक 'धर्मसभा' स्थल के पास एकत्रित हो गए और स्थानीय मुस्लिमों ने उन पर फूल बरसाए। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने पहले अयोध्या में बढ़ती भीड़ को लेकर डर जताया था, लेकिन बाद में उन्होंने 'अच्छी व्यवस्था' के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया।

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD