Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पुणे में टीम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेली : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 02 Mar 2017

Last updated on: Mar 02, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट में भारतीय टीम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेली और इसी कारण उसे मेहमानों ने 333 रनों से करारी शिकस्त दी। कुंबले ने गुरुवार को कहा कि टीम हालात से तालमेल नहीं बिठा पाई, जिसका नतीजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।उल्लेखनीय है कि पुणे टेस्ट तीन दिन में ही समाप्त हो गया था, जिसमें आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफ ने 12 विकेट लिए थे।कुंबले ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पुणे में जो हुआ वह अब अतीत है। मेरा मानना है कि हम उस मैच में अपनी क्षमता के मुताबिक खेल नहीं सके। टीम ने हालात को समझा नहीं। हर मैच में हमें हालात के साथ तालमेल बिठाना होगा।"कुंबले ने कहा, "जीत की राह पर लौटने के लिए अब हम दूसरे मैच पर ध्यान दे रहे हैं। वह टीम की असफलता थी जिसके लिए हम किसी एक शख्स पर उंगली नहीं उठा सकते।"उन्होंने कहा, "हम अगले मैच में अपनी क्षमता के साथ खेलते हुए वापसी करना चाहेंगे। 

मैंने पहले भी कहा है कि अगर हम हर दिन ऐसा करेंगे तो परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे।"पूर्व कप्तान ने कहा कि मैच के दौरान कई करीबी फैसले आए लेकिन निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को कठघरे में खड़ा करना जल्दबाजी होगी।भारत ने गेंदबाजी के दौरान अपने सभी रिव्यू व्यर्थ कर दिए थे। बल्लेबाजी के दौरान भी भारतीय टीम सिर्फ एक फैसला ही अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब रही थी।कुंबले ने कहा, "मैं नहीं समझता की हमने गलती की। हमने इंग्लैंड और बांग्लादेश श्रंखलाओं की अपेक्षा पिछले मैच में अच्छा किया। वह फैसले वाकई करीबी थे। मैं नहीं समझता की हमें इसे लेकर चिंता करने की जरूरत है।"कुंबले ने साफ कर दिया है कि अगले मैच में अजिंक्य रहाणे अंतिम एकादश का हिस्सा रहेंगे।उन्होंने कहा, "अजिंक्य रहाणे को बाहर करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने अच्छे रन किए हैं और काफी सफल रहे हैं। करुण नायर का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन टीम संयोजन इसी तरह बनता है।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD