Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंसा के लिए एबीवीपी के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2017

Last updated on: Mar 01, 2017, 00:00 IST

पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में मंगलवार को हुई हिंसा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि मंगलवार को खालसा कॉलेज के नजदीक वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेट्स एसोसिएशन (आइसा) के एक सदस्य पर हमले के सिलसिले में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा और इसी कॉलेज के विनायक शर्मा को मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया।उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिये की गई, जिसमें वे खालसा कॉलेज के नजदीक आइसा के एक सदस्य पर मंगलवार को बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं।आरएसएस समर्थित एबीवीपी ने बुधवार को उक्त दोनों सदस्यों को निलंबित कर दिया।एबीवीपी सदस्य प्रसन्ना वैद्य ने कहा कि दोनों आइसा कार्यकर्ता अमन सिन्हा पर हमले के आरोपी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमन ने उन्हें झगड़े के लिए उकसाया। वैद्य ने कहा, "प्रशांत और विनायक को हालांकि उकसावे पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।"उन्होंने यह भी कहा कि हमले दोनों तरफ से हुए, जो वीडियो में साफ दिख रहा है।ये गिरफ्तारियां दिल्ली विश्वविद्यालय में 22 फरवरी को हुई हिंसा के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को हजारों छात्रों द्वारा इसके विरोध में निकाले गए मार्च के कुछ ही घंटों बाद हुईं।

 

Tags: ABVP , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD