Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बादशाह ने पद की गरिमा गिराई : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवरिया/कुशीनगर , 27 Feb 2017

Last updated on: Feb 27, 2017, 00:00 IST

प्रदेश सरकार के कद्दावार मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए सोमवार को यहां कहा कि कहीं भी दंगा होगा तो इसकी कीमत हिंदू और मुसलमान दोनों को चुकानी पड़ेगी। इसलिए देश के बादशाह को बिना पक्षपात के काम करना चाहिए। लेकिन बादशाह ने अपने पद की गरिमा गिरा दी है। आजम ने देवरिया और कुशीनगर में आयोजित जनसभाओं में कहा, "कहीं भी दंगा होगा तो इसकी कीमत हिंदू और मुसलमान दोनों को चुकानी पड़ेगी। इसलिए देश के बादशाह को बिना पक्षपात के काम करना चाहिए। लेकिन बादशाह ने अपने पद की गरिमा गिरा दी है। जिस देश का बादशाह रमजान और दीवाली पर बिजली की बात करता हो, उसके हाथ में मुल्क सुरक्षित नहीं रह सकता।"

आजम ने कहा, "प्रधानमंत्री ढाई साल पहले भी परेशान थे। आज भी वह मेरी गायब भैंस को लेकर परेशान हैं। अगर बादशाह प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 20 लाख रुपये, दो लाख रुपये की सालाना नौकरी और हर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने के वादे पूरे कर दें तो मैं स्वयं भाजपा का दामन थाम लूंगा।"उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का दिल उत्तर प्रदेश है, यहां का मुख्यमंत्री सेकेंड प्रधानमंत्री होता है।सपा महासचिव ने कहा, "प्रधानमंत्री मौत का सौदा करते हैं। मेरा चरित्र दूध जैसा सफेद है। आज तक किसी घोटाले का दाग मेरे ऊपर नहीं लगा।" योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा, "वह नफरत फैलाते हैं। बीवी बच्चे होते तो गृहस्थी क्या होती है पता चलता। मठों में बैठकर नफरत फैलाने वालों से मुझे देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं उस कुरान को पढ़ता हूं, जो हर व्यक्ति की सलामती चाहती है।"उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो भी वायदे किए थे, वे सभी पूरे किए गए हैं और अगली सरकार भी समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD