Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

गुजरात में गधों की कमी नहीं : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 24 Feb 2017

Last updated on: Feb 24, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान ने शुक्रवार देर शाम कहा कि शहंशाह ने ढाई साल पहले जनता को कुत्ता बनाया, फिर पिल्ला बना दिया। गुजरात में गधों की कोई कमी नहीं है। मुलायम ने मस्जिद को बचाने के लिए गोली चलवाई। न्यायालय के फैसले पर ही मंदिर या मस्जिद का निर्माण होगा। आजम ने कहा कि बसपा पूरी तरह मुस्लिम विरोधी है, उसकी बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि लोग मुस्लिमों को देश छोड़ने को कहते हैं। अगर मुस्लिम चले गए तो साइकिल के पंचर कौन बनाएगा। जरवल कस्बे में स्थित आनंद टाकीज के परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीर छोड़े। एक घंटे देरी से सभास्थल पर पहुंचे आजम खान ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब राम मंदिर की याद आई है। लेकिन वहां राम मंदिर बनेगा या मस्जिद का निर्माण होगा। यह न्यायालय के फैसले पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि बसपा ने अयोध्या में शौचालय बनवाने की बात कही थी। अलीगढ़ जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलवाया था। 

उन्होंने कहा कि बसपा कभी भी मुस्लिमों की हितैषी नहीं हो सकती। आजम ने कहा कि बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए मुलायम सिंह ने गोली चलवाई। मोदी पर तीर छोड़ते हुए आजम ने कहा कि ढाई साल पहले शहंशाह ने जनता को कुत्ता बनाया। फिर छह महीने बाद पिल्ले का दर्जा दे दिया। गुजरात में गधों की कमी नहीं है। अगर वह सोचते हैं कि सिर्फ वही जनता के लिए काम करते हैं तो हम भी जनता के लिए 18 घंटे काम करते हैं। जनता को छलते नहीं। सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुस्लिमों को देश छोड़ने का संदेश देते हैं। अगर मुस्लिम देश छोड़ देंगे तो साइकिल का पंक्च र कौन बनाएगा। सिंदूर और सुहाग की चूड़ी का निर्माण कौन करेगा। पीएम मोदी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सही सोच होती तो शहंशाह अपनी बूढ़ी मां को लाइन में न खड़ा करते। इस मौके पर आजम खां ने सपा प्रत्याशी रामतेजयादव को जिताने की बात कही।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD