Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

भारत, पाकिस्तान को मित्रता बरकरार रखनी चाहिए : नवाज शरीफ

नवाज शरीफ
नवाज शरीफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंकारा , 24 Feb 2017

Last updated on: Feb 24, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि इस्लामाबाद तथा नई दिल्ली को मित्रवत तथा अच्छे संबंध बरकरार रखना चाहिए। डॉन न्यूज के मुताबिक शरीफ ने कहा, "हम (पाकिस्तान व भारत) अपने अच्छे संबंध बरकरार रखेंगे और एक दूसरे के खिलाफ साजिश करने से बचेंगे।"तुर्की दौरे के दौरान, संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की नीति 'भारत को नुकसान पहुंचाने' की नहीं है।रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर मुद्दा तथा पाकिस्तान को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल करने पर समर्थन जताने के लिए उन्होंने तुर्की का आभार व्यक्त किया। 

पाकिस्तान में हालिया आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसका अरोप उन तत्वों पर लगाया, जो पाकिस्तान की तरक्की से नाखुश हैं और उन्होंने किसी भी कीमत पर आतंकवाद का सफाया करने का सरकार का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा, "हमारा दृढ़ संकल्प है कि हम उन्हें हराकर रहेंगे, जो विभिन्न मोर्चो पर पाकिस्तान की तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं।"शरीफ ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अफगानिस्तान की स्थिरता के पक्ष में हैं, जो पाकिस्तान के भी हित में है।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD