Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी का ओहदा, नाम बड़ा, दिल छोटा : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) , 22 Feb 2017

Last updated on: Feb 22, 2017, 00:00 IST

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान ने सुलतानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढोंगी बताया। आजम ने कहा कि मोदी का ओहदा और नाम दोनों बड़े हैं, लेकिन उनका दिल छोटा है। इसौली विधानसभा क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में आजम ने मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, "बादशाह कहते हैं कि मैं फकीर हूं। थैला लेकर चला जाऊंगा। लेकिन मैं उन्हें थैला लेकर जाने नहीं दूंगा। उन्हें अपना थैला हिंदुस्तान को सौंपना होगा।"उन्होंने कहा कि बादशाह कहते है, "मैंने देश के लिए घर छोड़ दिया। रामचंद्र जी ने सीता जी से शादी नहीं की, आदम ने हौव्वा से शादी नहीं की। तो ये कहां के निराले पैदा हुए हैं कि सात फेरे लेने के बाद भी अपनी पत्नी को जीने का अधिकार नहीं दे रहे हैं।"आजम ने कहा, "बादशाह झूठ नहीं बोलता और झूठा बादशाह नहीं होगा। हमारे बादशाह ने तीन बड़े वादे किए थे। हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपये देंगे, जो आजतक नहीं दिए। दूसरा वादा हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का, लेकिन ढाई साल में एक लाख के आस-पास लोगों को नौकरी मिली।

"उन्होंने कहा कि बादशाह ने पूरे देश को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ।मोदी के श्मशान वाले बयान पर चुटकी लेते हुए आजम खान ने कहा, "रॉकेट और मिसाइल के विकास की बात करने वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बात करने लगे। वाह बादशाह वाह छोटा मुंह बड़ी बात सुनी थी, बड़ा मुंह छोटी बात पहली बार सुनी है।" उन्होंने कहा कि मोदी का ओहदा और नाम दोनों बड़े हैं, लेकिन दिल छोटा है। अब आप भी अपना दिल बड़ा करो। आरएसएस को आजादी का विरोधी बताते हुए आजम ने कहा, "आरएसएस से जुड़े लोग नहीं चाहते थे कि मुल्क आजाद हो। इसलिए बापू को ठिकाने लगाने का काम किया। प्रधानमंत्री को शिकायत है कि मुसलमान भारत को माता नहीं कहते हैं। वतन तो मां होती ही है, इसमें क्या छिपाना।"आजम ने बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बसपा मुसलमानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है, इसलिए प्रदेश में सबसे ज्यादा मुसलमानों को मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ टिकट दिया है।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD