Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मीर जहूर अहमद ने जम्मू मिल्क प्लांट का दौरा किया

मंत्री ने जेकेएमपीसीएल को ग्राम स्तरीय सहकारिता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करने के लिए कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 18 Feb 2017

Last updated on: Feb 18, 2017, 00:00 IST

वन, पशु व भेड़ पालन, सहकारिता एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री मीर जहूर अहमद ने आज सतवारी में जम्मू मिल्क प्लांट का दौरा किया और उसके कामकाज का जायजा लिया।उन्होंने प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और इसे साफ रखने के अलावा दूध उत्पादों और विनिर्माण तिथियों आदि की ठीक से जांच करने के संबंधितों को निर्देश दिए।मंत्री को बताया गया कि जम्मू-कश्मीर दुग्ध उत्पादक सहकारी लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) अमूल के सक्रिय समर्थन के साथ जम्मू एवं कश्मीर राज्य में एक डेयरी विकास संगठन है। जेकेएमपीसीएल के चष्माषाही श्रीनगर और सतवारी जम्मू में अपने मिल्क प्लांट है। 400 से अधिक गांव डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से इस संगठन से 10000 से अधिक दूध उत्पादक सदस्यता के आधार पर जुड़े हुए हैं। यह भी बताया गया कि गुणवत्ता और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन (एसआईक्यू-सीएमपी) के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, सीएमपी योजना के पहले चरण के तहत 1.23 करोड़ रूपये जेकेएमपीसीएल को अनुदान राशि के रूप में जारी किए गए।मंत्री को बताया गया कि अनुमोदित परियोजना के अनुसार जेकेएमपीसीएल ने अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम, बारामूला, जम्मू, सांबा और कठुआ में 14 बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) स्थापित किए है और चिंलिंग कह 33 टीएलपीडी की कुल क्षमता पैदा की है।  उन्हें यह भी बताया गया कि गहन डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत (आईडीडीपी), जेकेएमपीसीएल को राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा से दूध की खरीद शुरू करने के लिए 1.92 करोड़ रूपये प्राप्त हुए है। 

कार्यक्रम के तहत, 1.12 करोड़ रुपये बीएमसी की खरीद और 35 टीएलपीडी चिंलिंग क्षमता के निर्माण के लिए आवंटित किए गए थे। यह भी बताया गया कि  राजौरी से दूध की खरीद लगभग 3000 प्रति दिन लीटर दूध की औसत खरीद के साथ शुरू कर दिया है। यह भी बताया गया कि प्रति दिन 30,000 लीटर से अधिक संयंत्र में संसाधित किया जा रहा है और ब्रांड स्नो कैप के तहत जम्मू में विपणन किया जा रहा है।यह भी बतायागया कि 2016-17 के दौरान, संयंत्र ने अब तक 30 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। यह भी बताया गया कि संगठन गुणवत्ता क आधार पर अच्छी दरों पर किसानों से दूध खरीद रहा है।संयंत्र के प्रबंधन और जेकेएमपीसीएल के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान, मंत्री ने गांव स्तर के बुनियादी ढांचे को सुधार और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि डेयरी उत्पादन एक लाभकारी व्यावसायिक गतिविधि बनाया जा सके। उन्होंने जेकेएमपीसीएल और ग्राम स्तरीय सहकारिता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करने के लिए काम करने पर जोर दिया।मीर जहूर ने स्नो कैप ब्रांड को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने को भी कहा।  उन्होंने आम जनता के बीच गुणवत्ता और ब्रांड के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों और कार्यशालाओं के आयोजन पर भी बल दिया। 

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD