Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नई इस्पात नीति से 11 लाख नौकरियां तैयार होंगी : चौधरी बीरेन्द्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2017

Last updated on: Feb 17, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 'राष्ट्रीय इस्पात नीति, 2017' के मसौदे में 2030-31 तक प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत को बढ़ाकर 160 किलोग्राम करना तथा इस्पात की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 30 करोड़ टन करना है। उन्होंने कहा कि इस नीति से कम से कम 11 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। सिंह ने भारत की नई इस्पात नीति के बारे में क्षेत्र के हितधारकों से सुझाव देने की अपील की और कहा, "इस्पात नीति के नए मसौदे को मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। इस नीति के मसौदे में इस्पात की प्रति व्यक्ति घरेलू खपत बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण बढ़ाने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश के बारे में प्रस्ताव किया गया है।"

मंत्री ने यहां 'मेक इन स्टील कांफ्रेंस' में कहा, "देश में अगले 50 वर्षो में इस्पात की मांग में कोई कमी नहीं होगी। हम ऐसी रणनीति बना रहे हैं कि इस्पात के उत्पादन में वृद्धि हो।"इस सम्मेलन का आयोजन अग्रणी मल्टी कॉमोडिटी ई-कामर्स प्लेटफार्म -केएटीएम की ओर से इस्पात मंत्रालय, जेएसडब्ल्यू स्टील, एस्सार स्टील, सेल, मेस्को स्टील और आर्टडिनॉक्स के सहयोग से किया गया। इसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस और ईरान सहित 15 देशों से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उम्मीद है कि इस साल भारत जापान से आगे निकलते हुए चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक देश बन जाएगा। लेकिन देश की प्रति व्यक्ति इस्पात खपत केवल 62 किलोग्राम है, जबकि दक्षिण कोरिया की 1113 किलोग्राम और चीन की 488 किलोग्राम है और वैश्विक औसत 208 किलोग्राम है।

वैश्विक औसत की तुलना में भारत में प्रति व्यक्ति इस्पात की कम खपत पर चिंता जताते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस स्थिति से निबटने के लिए कई पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा, "इस्पात क्षेत्र के लिए मेटलर्जिकल कोल की सीमित उपलब्धता को नुकसानदेह मानते हुए इस मसौदा नीति में घरेलू कोकिंग कोल की आपूर्ति को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वर्ष 2030-31 तक निर्यात पर निर्भरता आधी हो जाए तथा घरेलू इस्पात उत्पादन की क्षमता बढ़कर 30 करोड़ टन हो जाए। अनुमान है कि 2025 तक घरेलू मांग पूरी करने के लिए कच्चे इस्पात की क्षमता 300 मीट्रिक टन करने की आवश्यकता होगी।"उन्होंने कहा, "सागरमाला परियोजना के तहत समुद तट के साथ-साथ इस्पात संयंत्रों की स्थापना का भी प्रस्ताव है। इस परियोजना में 2000 किलोमीटर राजमार्गो के जरिए तटीय क्षेत्रों को जोड़ने का प्रावधान किया गया है।"

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD