Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

आम आदमी पार्टी अब 'आम' नहीं रही : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2017

Last updated on: Feb 17, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के विधायकों की वेतन वृद्धि संबंधी फाइल लौटाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अब 'आम आदमी' पार्टी नहीं रही, बल्कि 'खास' पार्टी हो गई है। दिल्ली की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने आईएएनएस से कहा, "सत्ता में आने से पहले उन्होंने अपने शपथपत्र में कहा था कि वे बंगला नहीं लेंगे, कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे और वे वीआईपी संस्कृति को खत्म करेंगे। "माकन ने यह बातें 'दिल्ली सरकार की विफलताओं' पर एक पत्र जारी करते हुए कहीं।माकन ने कहा, "नए प्रस्ताव के अनुसार उन्होंने 400 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग की है। यह पार्टी आम आदमी पार्टी नहीं रह गई है, अब यह 'खास' लोगों की पार्टी हो गई है।"गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विधानसभा सदस्य (वेतन, भत्ते, पेंशन आदि) संशोधन विधेयक को दिल्ली सरकार को वापस लौटा दिया गया, जिसमें हमने कई मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगें हैं।"माकन का बयान विधेयक को लौटाए जाने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के नए प्रस्ताव के अनुसार विधायकों को 25000 रुपये कार्यालय किराए के रूप में, 12 लाख रुपये वाहन खरीदने के लिए और 3 लाख रुपये प्रति साल परिवार को छुट्टियां बिताने के लिए दिए जाएं।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD