Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अरविंद केजरीवाल सपनों के व्यापारी : अजय माकन

अजय माकन
अजय माकन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2017

Last updated on: Feb 16, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपनों के व्यापारी हैं। वह अभी भी विपक्ष के अंदाज में नजर आते हैं। आप सरकार कई क्षेत्रों में लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है। इसमें बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन (53) ने आईएएनएस को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभार के रास्ते पर है और इस साल होने वाले नगर निगम चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।माकन ने कहा कि केजरीवाल दूसरों से खूब सवाल करते हैं, लेकिन जब सवाल उनसे किया जाए तो वह मुश्किल से जवाब देते हैं।

माकन ने कहा, "केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि वह अब विपक्ष में नहीं हैं। वह दिन चले गए जब वह सवाल पूछने पर बच निकलते थे। उन्हें विपक्ष और लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।"उन्होंने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने लंबे-चौड़े वायदों के बल पर और कांग्रेस के 15 सालों के कार्यो को नकार कर 2015 का विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीता था। माकन ने कहा, "केजरीवाल सपने दिखाकर सत्ता में आए। मैं उन्हें सपनों का व्यापारी कहता हूं। उन्होंने शीला दीक्षित की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के कार्यो की झूठी आलोचना की।"उन्होंने कहा कि शहर बस सेवा डीटीसी की बसों की संख्या में बीते दो सालों में कमी आई है। बीते दो साल में एक भी फ्लाईओवर परियोजना शुरू नहीं हुई। कोई भी नया अस्पताल शुरू नहीं हुआ। 

आप सरकार ने अपनी कई परियोजनाओं की मंजूरी में देरी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा अस्पतालों के लिए आवंटित होने वाली जमीन भी शामिल है।माकन ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने डेंगू और चिकनगुनिया से जुड़े मामले में शहर के लोगों की समस्याओं का सही तरीके से जवाब नहीं दिया।मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे चरण का जिक्र करते हुए माकन ने कहा कि पहली बार कॉरपोरेशन ने अपना काम पूरा करने की निर्धारित तिथि में चूक कर दी।कांग्रेस नेता ने कहा कि आप सरकार द्वारा लाया गया जन लोकपाल विधेयक 'कमजोर' है।माकन ने कहा, "उन्होंने कहा था कि वे भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन क्या वादा पूरा किया गया? उनके बहुत से विधायकों और मंत्रियों पर पुलिस ने (कई आरोपों में) मामला दर्ज किया है।"केंद्र सरकार और आप सरकार के बीच की लगातार चलने वाली तकरार को माकन ने इन दोनों के बीच की नूराकुश्ती करार दिया।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD