Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस जाली वोटों के मामलें को दबाने के प्रयास में

पंजाब नम्बर की गाड़ियों का मामला उठा रही है-प्रो.चंदूमाजरा

प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 27 Nov 2013

Last updated on: Nov 27, 2013, 00:00 IST

शिअद के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पार्टी द्वारा चुनाव आयोग के पास कांग्रेस विरूद्ध जाली वोटों की दर्ज करवाई गई शिकायत को दबाने के प्रयास में कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली आने वाली पंजाब नम्बर की गाड़ियों को निशाना बनाने की कठोर आलोचना की है। उन्होने कहा कि दिल्ली देश की राजधारी है और कांग्रेस पार्टी के पंजाबियों के प्रति इस व्यवहार ने यहां आने वाले पंजाबियों की मुश्किलों को बढा दिया है। आज यहां जारी एक प्रैसबयान द्वारा प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि कांगे्रस अपनी स्पष्ट हार को देखकर बौखलाहट में आकर जाली वोटें डालने जैसे कारनामों पर पर्दा डालने के लिए बेसिर पैर के मुददे बना रही है। उन्होने कहा कि सबसे अधिक हैरानी की बात यह है कि चुनाव आयोग के पास उपरोक्त शिकायत दर्ज करवाने गये कांग्रेसी नेताओं में पंजाब से आए कांग्रेसी नेता भी शामिल थे जो स्वयं पंजाब नम्बर की गाड़ियों पर सवार थे। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक दिल्ली की सभी चुनाव दिल्ली के पंजाब जनसंख्या वाले क्षेत्रों में गुंडागर्दी करते हुये लडी जाती रही थी उन्होने कहा कि अब दिल्ली में शिअद का आधार मजबूत होने से कांग्रेस पार्टी के ऐसे सभी प्रयास नाकाम हो रहे हैं। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि शिअद हमेशा से अनुशासन में रहने वाली न्यायपसंद पार्टी रही है पंरतु पार्टी दिल्ली में बसते पंजाबियों में पंजाब से आने वाले लोगों विरूद्ध धक्का हरगिज बर्दाश्त नही करेगी। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सम्पूर्ण सफाया तय है इसलिए कांग्रेसी नेताओं को बौखलाहट में आने की जगह जबरदस्त हार का सामना करने की तेयारी करनी चाहिए।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD