Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डा. अटवाल से मुलाकात

भारत और पाकिस्तान शांति एवं आपसी सहयोग से आगे बढ़े-डा. अटवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 26 Nov 2013

Last updated on: Nov 26, 2013, 00:00 IST

भारत और पाकिस्तान शांति एवं आपसी सहयोग से आगे बढ़ सकते है और क्षेत्र की शांति ही दोनों देशों के विकास के लिए अति आवश्यक है। इन विचारों का प्रगटावा पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने आज पंजाब विधान सभा में पहुंचे 19 सदस्यीय पाकिस्तान शिष्टमंडल से मुलाकात समय किया। पाकिस्तान के लै. जनरल हिम्मायू बंगेश के नेतृत्व में 24 नंवबर से 3 दिसंबर 2013 तक भारत दौरे पर पहुंचे भारत -पाकिस्तान सिपाहियों की शांति के लिए पहलकदमी (आईपीएसआई)संस्था के पाकिस्तान चैप्टर के सेवानिवृत सेना अधिकारियों का स्वागत डा. अटवाल ने गुलदस्ते देकर किया। इस अवसर पर बोलते हुये डा. अटवाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के पूर्व सैनिक अधिकारियों द्वारा इस गौरवमयी संस्था द्वारा बातचीत और आपसी मेल मिलाप द्वारा एशिया के दो अहम देशों को हर क्षेत्र में समीप लाने का प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होने कहा कि दोनों देशों के पूर्व सैनिक अधिकारी मोहब्बत,शांति और भाईचारे के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि स्वर्गीय मेैडम निर्मला पांडे द्वारा चलाई यह मुहिम दोनों देशों के रिश्तों को खुशनुमा बनाने में अहम कदम हैं।शिष्टमंडल में लै. जनरल हिम्मायू बंगेश एवं उनकी धर्म पत्नी, एयर वाईस मार्शल हामिद ए ख्वाजा एवं उनकी धर्म पत्नी,मेजर जनरल एम मानशाहा एवं उनकी धर्म पत्नी ,बिग्रडियर जाहिद जमानएवं उनकी धर्म पत्नी। बिग्रडियर के एच नासिर, बिग्रडियर नसीम अहमद एवं उनकी धर्म पत्नी,बिग्रडियर नईम अहमदएवं उनकी धर्म पत्नी ,बिग्रडियर सिंकदर जावेद,बिग्रेडियर नाबिद मुस्ताकएवं उनकी धर्म पत्नी,कर्नल शाह नवाजएवं उनकी धर्म पत्नी कर्नल ताहिर करदार एवं उनकी धर्म पत्नी और शबनम जहंागीर आदि सदस्यों ने पंजाब द्वारा पास किये जाते बजट और केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के बीच वितीय लेनदेन की प्रणाली संबधी जानकारी भी हासिल की। डा. अटवाल ने शिष्टमंडल के सदस्यों को स्मरण चिंह देकर सम्मानित किया

 

Tags: charanjit singh atwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD