Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

धर्य के साथ जो आवश्यक होगा करेंगे : वी.के.शशिकला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 11 Feb 2017

Last updated on: Feb 11, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के पक्ष में प्रदेश के नेताओं के बढ़ते समर्थन के बीच ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला ने शनिवार को राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि उनका गुट कुछ समय संयम रखेगा और उसके बाद जो आवश्यक होगा किया जाएगा। प्रदेश के निजी टेलीविजन चैनल जया टीवी से शशिकला ने कहा कि वह लोकतंत्र तथा न्याय में विश्वास करती हैं और फिलहाल संयम बनाए रखेंगी।उन्होंने कहा, "कुछ वक्त हम संयम रखेंगे। उसके बाद सब मिलकर वही करेंगे, जो करने की जरूरत है।"महासचिव ने कहा कि एआईएडीएमके एक लौह किला है और इसे कोई हिला नहीं सकता।उन्होंने कहा कि पार्टी के पास 1.5 करोड़ मतदाता हैं, और जो इसे विभाजित करने का प्रयास करेगा पार्टी उसे नहीं छोड़ेगी।

शशिकला ने यह भी कहा कि उनके लिए डरने की कोई बात नहीं है।शशिकला की यह टिप्पणी राज्यपाल से समर्थक विधायकों के साथ मुलाकात का समय मांगने के बाद आई है।राव को लिखे एक पत्र में शशिकला ने कहा है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे राज्यपाल मंजूर भी कर चुके हैं।शशिकला ने पत्र में राव से कहा, "..स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर, मैं अपने उन सभी विधायकों के साथ आपसे मिलने का समय मांगती हूं, जिन्होंने प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए मुझे अपना समर्थन दिया है।"पत्र के मुताबिक, "मुझे विश्वास है कि संविधान की संप्रभुता, लोकतंत्र तथा प्रदेश के हितों को बचाने के लिए आप तत्काल कार्रवाई करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि जयललिता के निधन के बाद पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्हें इस्तीफा देने के मजबूर किया गया। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी की महासचिव शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी।इसके बाद एक राज्यमंत्री, पांच विधायक तथा एक सांसद, पार्टी के पुराने कार्यकर्ता, पूर्व विधायक तथा अन्य लोगों ने पन्नीरसेल्वम का समर्थन किया। सत्ताधारी एआईएडीएमके दो गुटों में बंट चुकी है, जिसमें एक का नेतृत्व शशिकला तो दूसरे का नेतृत्व पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं।शशिकला ने राज्यपाल को खुद के विधायक दल की नेता चुने जाने तथा सरकार बनाने का दावा करने से संबंधित दस्तावेज भी सौंपा है।

 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD