Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

बेंगलुरु जेल में शशिकला ने करवटें बदलते गुजारी रात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 16 Feb 2017

Last updated on: Feb 16, 2017, 00:00 IST

आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को कर्नाटक की एक जेल में सजा भुगतने पहुंचीं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला का जेल में पहला दिन बेहद परेशानी भरा रहा। रात में वह सो नहीं पाईं और पूरी रात करवटें बदलते बीती। एआईएडीएमके की कर्नाटक इकाई के सचिव वी.पुगाझेंधी ने संवाददाताओं से कहा, "चिनम्मा ठीक से सो नहीं पाईं और पूरी रात परेशान रहीं। उन्हें महिला बैरक के 10 फुट लंबे तथा चार फुट चौड़े एक साधारण से सेल में रखा गया है। जेल के अधिकारियों से गद्दा देने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके कारण उन्हें पूरी रात जमीन पर ही लेटकर काटनी पड़ी।"निचली अदालत द्वारा घर का खाना सहित कुछ प्राथमिकताएं देने से इनकार करने के बाद शशिकला ने बुधवार रात का खाना खाने से इनकार कर दिया। उन्हें अन्य कैदियों की तरह खाने में दो रोटी, एक रागी बाल, 200 ग्राम चावल तथा 150 ग्राम सांभर दिया गया।जेल के एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "जब शशिकला की रिश्तेदार एलावारसी ने उनकी खराब सेहत को लेकर उनसे खाने का आग्रह किया गया, तो उन्होंने सांभर के साथ चावल तथा बटर मिल्क लिया।"

न्यायाधीश ने शशिकला को प्रार्थना तथा योग करने के लिए अलग से एक कमरा, ए क्लास सुविधाएं तथा अटैच टॉयलेट बाथरूम देने से भी इनकार कर दिया।सेल में दाखिल होने से पहले उन्होंने अपनी चीजें काउंटर पर जमा करा दीं और प्रक्रिया के मुताबिक इससे पहले जेल में बिताए गए 21 दिनों को रजिस्टर में दर्ज कराया।जेल में कठोर हालात में रह रहीं महिलाओं की पीड़ा व्यक्त करते हुए पुगाझेंदी ने कहा कि शशिकला सुबह पांच बजे उठ गईं, फिर योग करने के बाद थोड़ी देर तक बैरक में चहलकदमी की।पुगाझेंदी ने कहा, "उन्होंने कुछ तमिल अखबार भी पढ़े। सुबह 7.30 बजे नाश्ते में उन्होंने लेमन राइस लिया, जबकि अपराह्न 12.30 बजे खाने में सांभर और चावल लिया।"शशिकला (59) ने बुधवार को निचली अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। सर्वोच्च न्यायालय से उन्होंने समर्पण करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था, लेकिन न्यायालय ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी।स्वास्थ्य के आधार पर मांगी गई प्राथमिकता प्रदान करने से निचली अदालत के न्यायाधीश अश्वनाथ नारायण द्वारा इनकार करने के बाद उन्हें महिला बैरक के 10 फुट लंबे तथा आठ फुट चौड़े सेल में बंद कर दिया गया।आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी शशिकला तथा उनके दो रिश्तेदार एलावारसी तथा वी.के.सुधाकरण दूसरी बार चार साल की सजा काटने जेल पहुंचे हैं।तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के साथ शशिकला, एलावारसी तथा सुधाकरण को दोषी ठहराए जाने के निचली अदालत के फैसले के बाद इन चारों लोगों ने 27 सितंबर 2014 से 18 अक्टूबर तक इसी जेल में बिताए थे। जयललिता का चेन्नई में पांच दिसंबर को निधन हो गया।

 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD