Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओ.पन्नीरसेल्वम कार्यालय पहुंचे, वी.के.शशिकला को जीत का भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Feb 2017

Last updated on: Feb 13, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम तथा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला के बीच राजनीतिक जंग सोमवार को भी जारी रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही गुटों को बहुमत साबित करने के लिए कहा जा सकता है। वी.के.शशिकला ने पार्टी विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि "विरोधियों की किसी भी संख्या से निपटने" के लिए उनके पास पर्याप्त बहुमत है।उनकी यह टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसला देने एक दिन पहले सामने आई है। यदि न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रयास को करारा झटका लगेगा।जयललिता, शशिकला तथा उनके दो रिश्तेदारों को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दोषमुक्त करने के फैसले को कर्नाटक सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे रखी है।वहीं, पन्नीरसेल्वम गुट इस बात पर जोर दे रहा है कि एआईएडीएमके के अधिकांश विधायकों को शशिकला ने एक रिसॉर्ट में कैद कर रखा है, वहीं सरकारी वकील ने मद्रास उच्च न्यायालय से कहा है कि विधायकों को अवैध रूप से कैद कर नहीं रखा गया है।एक सप्ताह के अंतराल के बाद पन्नीरसेल्वम सोमवार को अपने कार्यालय पहुंचे। 

उन्होंने उस लड़की के परिजनों को तीन लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की, जिसकी कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी।महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने कथित तौर पर राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से कहा है कि वह विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएं तथा पन्नीरसेल्वम और शशिकला को बहुमत साबित करने के लिए कहें।पन्नीरसेल्वम के समर्थकों के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ एआईएडीएमके के विधायकों को कथित तौर पर नजरबंद कर रखने के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।एआईएडीएमके के एक नेता ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि कुछ विधायकों को यहां से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक रिसॉर्ट में रहने को मजबूर किया जा रहा है। बीते सात फरवरी को शशिकला के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद से ही पन्नीरसेल्वम अपने कार्यालय नहीं गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्होंने बीते पांच फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।सरकार ने के.एन.सत्यमूर्ति की जगह एस.डेविडसन देवासिरवातनम को खुफिया विभाग का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया है।शशिकला लगातार तीसरे दिन विधायकों से मिलने बीच रिसॉर्ट पहुंचीं।

इससे पहले उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों से कहा कि मुख्यमंत्री पद उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है।उन्होंने दोहराया कि पांच दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद उन्होंने ही पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा था।उन्होंने दावा किया कि पन्नीरसेल्वम चाहते थे कि वही (शशिकला) मुख्यमंत्री पद संभालें, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा जरूरी उस वक्त जयललिता के पार्थिव शरीर के साथ रहना था।उन्होंने भीड़ का अभिवादन करते हुए कहा, "1.5 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली पार्टी एआईएडीएमके को कोई भी धुरंधर नहीं तोड़ सकता।"एआईएडीएमके के प्रवक्ता वैगेल सेल्वन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) शशिकला के शपथ ग्रहण में विलंब करवा रहे हैं।इस बीच, भारी तादाद में शशिकला के समर्थक एआईएडीएमके मुख्यालय पहुंचे, जिसे पन्नीरसेल्वम गुट द्वारा इस पर किसी तरह का कब्जा करने से रोकने के रूप में देखा जा रहा है।जया टीवी शशिकला के नियंत्रण में है, जो लगातार उनके भाषणों का प्रसारण कर रहा है। एआईएडीएमके की वेबसाइट तथा ट्विटर अकाउंट भी शशिकला के पक्ष में है।एआईएडीएमके के लोकसभा के 10 सदस्य, राज्यसभा के दो सदस्य तथा छह विधायक पन्नीरसेल्वम के साथ हैं।

 

Tags: O. Panneerselvam , Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD