Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

विरोधियों से निपटने हमारे पास पर्याप्त बहुमत : वी.के.शशिकला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Feb 2017

Last updated on: Feb 13, 2017, 00:00 IST

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला ने पार्टी विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि 'विरोधियों की किसी भी संख्या से निपटने' के लिए उनके पास पर्याप्त बहुमत है। दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के पॉयस गार्डन स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा कि उन्होंने ही दिसंबर में ओ.पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया था।उन्होंने कहा, "जयललिता के निधन के बाद, मैंने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा था।"उन्होंने दावा किया कि पन्नीरसेल्वम चाहते थे कि मुख्यमंत्री पद वह (शशिकला) संभालें, लेकिन उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए जयललिता के पार्थिव शरीर के साथ रहने का है। जयललिता का पांच दिसंबर को निधन हो गया था।शशिकला ने कहा, "मैं अम्मा के साथ 33 वर्षो तक रही और मुझे धमकियां मिलीं। अभी जो भी हो रहा है, वह नया नहीं है।"उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। जब तक कार्यकर्ता और अम्मा का आशीर्वाद मेरे साथ है, एआईएडीएमके की सरकार सत्ता में रहेगी।"पार्टी महासचिव ने कहा, "प्रतिद्वंद्वियों की किसी भी संख्या के जवाब में हमारे पास पर्याप्त बहुमत है।"राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एआईएडीएमके के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम तथा पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला के बीच तलवारें खिंची हुई हैं।एआईएडीएमके के लोकसभा के 10, राज्यसभा के दो तथा छह विधायक पन्नीरसेल्वम के साथ हैं।बाकी विधायक कथित तौर पर शशिकला के साथ हैं, जिन्हें यहां से 90 किलोमीटर दूर महाबलीपुरम में एक रिसॉर्ट में छिपाकर रखा गया है। शशिकला एक बार फिर सरकार गठन को लेकर दावा पेश करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलना चाहती हैं।

 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD