Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भाजपा की सोच गंदी : आजम खां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरेली , 10 Feb 2017

Last updated on: Feb 10, 2017, 00:00 IST

अपने तीखे बयान के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार फिर भाजपा को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर फायदा उठाती है। हिंदू-मुसलमानों को लड़ाती है और दंगे कराती है। 

आजम ने कहा कि ऐसी पार्टी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच गंदी है। जनता को भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। यह सामाजिक तानेबाने को तोड़ने वाली पार्टी है, विकास की बात इसका जुमला है।शुक्रवार को जनपद के शेरगढ़ कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि भाजपा वाले खुद का मीट का कारोबार कर रहे हैं और बदनाम मुस्लिमों को करते हैं। 

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश में मीट का कारोबार ढाई गुना बढ़ गया है, यह लोगों को शायद पता नहीं है। आजम ने कहा, "गंगा गंदी नहीं है, बल्कि भाजपा की सोच गंदी है। हमने गंगा की सफाई को केंद्र से बजट मांगा था, मगर एक पैसा नहीं दिया गया। मुस्लिमों को नफरत की नजर देखने वाले लोग भाईचारे और विकास की झूठी बातें करते हैं।" बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये पार्टी मुसलमानों का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां कौम को तोड़ने का काम कर रही हैं। आपस में फूटकर बबार्दी की इबारत लिखने की साजिश हो रही है। कौम को अपनी ताकत पहचाननी होगी, तभी उनकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD