Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया कांग्रेस विभाजनकारी मुद्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है :अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घर पहुंचने पर सुखविंदर बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का गर्मजोशी से किया स्वागत पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा,जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में गवाहों की सूची सौंपी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2017

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को गवाहों की एक सूची सौंपी, जिसमें कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी का नाम शामिल है। स्वामी के वकील दिलीप कुमार ने गवाहों की सूची और अन्य दस्तावेज महानगर दंडाधिकारी लवलीन के समक्ष सौंपे।वकील ने अदालत के निर्देश पर आरोपी के बचाव पक्ष के वकील को भी सूची मुहैया कराई।गवाहों की सूची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, एसोसिएटेड जर्नल्स के मुख्य वित्त अधिकारी अशोक गुप्ता और कंपनी सचिव सुरेश कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

सूची में स्वामी ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, शहरी विकास मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय के संबंधित अधिकारियों व अन्य सरकारी अधिकारियों से जिरह की भी इच्छा जताई।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मार्च की तिथि तय कर दी।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नाडीज, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन इस मामले में आरोपी हैं।

स्वामी ने एजेएल के अधिग्रहण में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। एजेएल यंग इंडियन कंपनी के द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती है। यंग इंडियन में सोनिया और राहुल की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है।स्वामी ने आरोप लगाया है कि मात्र 50 लाख रुपये का भुगतान कर धोखाधड़ी और धन के गमन की साजिश रची गई, जिसके जरिए यंग इंडियन ने 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार हासिल कर लिया। यह राशि एसोसिएटेड जर्नल्स पर कांग्रेस की देनदारी के रूप में है।

 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD