Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वी.के. शशिकला ने ई. मधुसूदन को एआईएडीएमके से निकाला

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Feb 2017

Last updated on: Feb 10, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में जारी आंतरिक कलह के बीच पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम को समर्थन देने पर प्रेजीडियम चेयरमैन ई. मधुसूदन को पार्टी से निकाल दिया। शशिकला ने एक बयान में कहा कि मधुसूदनन ने पार्टी के सिद्धांतों का उल्लंघन और इसे अपमानित किया है, इसलिए पार्टी पद और एआईएडीएमके की प्राथमिक सदस्यता से उन्हें बर्खास्त किया जाता है।उन्होंने पार्टी सदस्यों से मधुसूदनन से किसी तरह का संबंध नहीं रखने को कहा है।मधुसूदनन की बर्खास्तगी उनके पन्नीरसेल्वम के साथ जुड़ने के एक दिन बाद की गई है।
पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के खिलाफ बगावत करते हुए मंगलवार रात कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया।मधुसूदनन ने इससे पहले शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, "पार्टी के नियमों के अनुसार, कोई व्यक्ति तभी इसका महासचिव बन सकता/सकती है, जब वह लगातार पांच साल तक इसका सदस्य रहा/रही हो।"उन्होंने दावा किया कि शशिकला लगातार पांच सालों तक पार्टी की सदस्य नहीं रहीं और इसलिए वह महासचिव बनने के योग्य नहीं हैं।पूर्व मंत्री मधुसूदनन लंबे समय से एआईएडीएमके के सदस्य रहे हैं।



 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD