Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नए डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के प्रथम समूह का उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2017

Last updated on: Feb 09, 2017, 00:00 IST

विदेश मंत्रालय और डाक विभाग ने देश के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं मुहैया कराने के लिए 24 जनवरी, 2017 को विभिन्न राज्यों में अवस्थित मुख्य डाकघरों (एचपीओ) का उपयोग डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) के रूप में करने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। इस भागीदारी का उद्देश्य बड़े पैमाने पर पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। विस्तृत क्षेत्र की कवरेज सुनिश्चित करना भी इसका एक अन्य उद्देश्य है।विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के इस संयुक्त उद्यम की पॉयलट परियोजनाओं का उद्घाटन 25 जनवरी, 2107 को कर्नाटक के मैसूर स्थित एचपीओ में रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार द्वारा और गुजरात के दाहोद स्थित डाकघर में विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी. के. सिंह और भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह सुमनभाई भाभौर द्वारा किया गया था। इन दोनों स्थानों पर डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के उद्घाटन के बाद से ही इनका संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है। इनमें से प्रत्येक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए प्रतिदिन 100 नियुक्तियां की जा रही हैं। इन दोनों पॉयलट परियोजनाओं के सफल संचालन के साथ ही सरकार ने अब इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत विस्तारीकरण के प्रथम चरण के तहत निम्नलिखित स्थानों पर 56 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जायेंगे।56 नये डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों की पूरी सूची देखने के लिए अंग्रेजी की विज्ञप्ति देखें।




 

Tags: Ananth Kumar , Jaswant Sinh Bhabhor , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD