Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

काम बोलता है तो कांग्रेस की गोद में क्यों बैठे : निर्मला सीतारमण

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Feb 2017

Last updated on: Feb 07, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है। यदि उनका काम बोलता है, पांच साल सपा की सरकार चली और सुशासन से चली तो आज कांग्रेस की गोद में बैठने की जरूरत क्यों पड़ गई। (20:56) उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ताजा दोस्ती पर चुटकी लेते हुए कहा कि जैसे राहुल गांधी अक्सर चुनाव के बाद छुटिटयां मनाने विदेश चले जाते हैं, उसी तरह वह अपने नए दोस्त अखिलेश यादव को लेकर चुनाव के बाद छुट्टियां मनाने चले जाएंगे।
उन्होंने राहुल के बारे में कहा कि जो लोग मेक इन मेरठ, मेक इन मुरादाबाद कहते हैं, उन्होंने अपनी केंद्र की सरकार में ऐसा क्यों नहीं किया। राहुल गांधी इंडिया में पिकनिक मनाने आते हैं। चुनावों के शुरू होने से पहले विदेशों में छुट्टी पर रहते हैं। चुनाव बाद भी छुट्टी पर चले जाते हैं।उन्होंने कहा, "राहुल गांधी सिर्फ बोलते हैं। वो तो बोलते थे कि मैं भ्रष्टाचार का डाटा दूंगा, कहां है वो डाटा? अब गठबंधन हो गया है तो अखिलेश यादव को साथ लेकर जाएंगे। इनसे जनता को कोई फायदा नहीं है। ये सिर्फ अपनी पार्टी और परिवार के लिए सोचते हैं।"
इस दौरान जब उनसे भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के राम मंदिर पर दिए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर अगर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मलेशिया में बनेगा? राम का जन्म अयोध्या में हुआ है तो वहीं मंदिर भी बनेगा।केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा, "प्रदेश में पहले से ही बदहाल उद्योग बदलते वक्त के साथ ना तो खुद में तकनीकी उन्नयन ला सके और ना ही उद्योग जगत की इस परेशानी को दूर करने के लिए अखिलेश सरकार की ओर से कोई प्रयास धरातल पर हुआ। व्यापारियों की दिनदहाड़े हत्याओं ने पूरे प्रदेश के वातावरण को भयग्रस्त बना दिया है।"
उन्होंने कहा, "पूरब का मैनचेस्टर कहलाने वाले कानपुर की टेक्सटाइल मिलों की बदहाली का कारण सपा-बसपा का शासन ही है। इसी उदासीनता के चलते किसी भी छोटे-बड़े औद्योगिक घराने ने उत्तर प्रदेश की ओर रुख नहीं किया। छोटे छोटे रोजगारों के लिए भी युवाओं को पलायन करने के लिए विवश होना पड़ा।"सीतारमण ने कहा कि अखिलेश सरकार की नीयत और नीतियों के कारण पांच वर्षो में प्रदेश में मात्र 33456.39 करोड़ रुपये निवेश हुआ जो पूर्व सरकार की तुलना में 42 प्रतिशत कम है।




 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD