Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जोरा सिंह आयोग ने बहबल कलां में सिखों पर पुलिस फायरिंग के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया- अरविंद केजरीवाल

आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ बड़े लोग शामिल थे, पीडि़तों पर पास से गोलियां चलाई गई- एच.एस. फूलका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2017

Last updated on: Feb 02, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज जोरा सिंह आयोग की रिपोर्ट जारी की जिसे फरीदकोट जिले के बहबल कलां गांव में 14 अक्टूबर को पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले सिखों पर पुलिस फायरिंग में दो सिखों की हत्या की जांच के लिए गठित किया गया था। पुलिस कार्रवाई की सख्त आलोचना करने वाली इस रिपोर्ट को पंजाब सरकार द्वारा ही छुपाकर रखा गया था।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दाखा से पार्टी उम्मीदवार व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एच.एस. फूलका ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि जोरा सिंह आयोग ने अकाली-भाजपा सरकार के गंभीर कलंक को जाहिर किया था जिस कारण इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।केजरीवाल ने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से बादल सरकार को दोषी ठहराया था और पंजाब में हिंसा का प्रसार करने के लिए एक प्रमुख साजिश के बारे में संकेत दिया था। 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सुखबीर बादल ने राज्य की शांति भंग करने के लिए  यह जानकर कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी नहीं आने वाली,  शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले सिखों पर गोली चलाने के लिए पुलिस को आदेश दिया था। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। फूलका ने आयोग की रिपोर्ट का ब्यौरा देते हुए कहा कि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जैसे कि पुलिस ने दावा किया है दो युवक आपसी गोलीबारी में नहीं मारे गए थे। आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीडि़त आराम से बैठे हुए थे और उन पर एक गज की करीबी रेंज से गोली चलाई गई थी। आयोग ने यह भी कहा है कि गोलीबारी बिल्कुल अनुचित थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शन कर हे सिखों को पास कोई हथियार नहीं थे और उन पर बिना चेतावनी दिए गोली चलाने का आदेश दिया गया था।आयोग के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या पुलिस की आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की थी? फूलका ने कहा कि जोरा सिंह आयोग ने इस सवाल का जवाब नकारात्मक दिया है जिसका मतलब है कि गोलीबारी अकारण थी। 

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के द्वारा इससे अधिक गंभीर अभियोग नहीं हो सकता।फूलका ने खुलासा किया कि जोरा सिंह आयोग ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि बेअदबी के मामलों की ठीक से जांच नहीं की गई और कुछ बड़े लोग इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में बड़े लोग मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही थे। उन्होंने कहा कि यह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी और उसके बाद पुलिस फायरिंग में बादल की शमूलियत का स्पष्ट सबूत था।केजरीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल एक अपराधी था और यह पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह उप मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बादल की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बेअदबी की घटनाओं और पुलिस फायरिंग की उच्च स्तरीय जांच करेगी। उन्होंने सुखबीर बादल से पूछा कि जोरा सिंह आयोग उनकी अपनी ही सरकार द्वारा स्थापित किया गया था और क्या कारण है कि आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि मकसद स्पष्ट था कि आयोग ने बादल सरकार के खिलाफ निंदा पारित की थी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD