Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रणजीत सिंह गिल की बैठक में गांव बडाली वासियों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 01 Feb 2017

Last updated on: Feb 01, 2017, 00:00 IST

रणजीत सिंह गिल द्वारा हल्के के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही नुक्कड बैठकों, डोर टू डोर और रैलियों को लोगों का साथ और समर्थन मिल रहा है। आज वार्ड नंबर 27, गांव बडाली में मनदीप कौर एमसी के नेतृत्व में हुई बैठक में बडाली वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए रणजीत सिंह गिल की हौसला अफजाई की और उन्हें विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मनदीप कौर एमसी ने कहा कि रणजीग गिल को मिल रहे समर्थन से अन्य पार्टियों के वर्कर और नेता अब कोझी हरकतें करने लगे हैं और बौखलाहट में आकर लोगों को रणजीत सिंह गिल के खिलाफ भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणजीत गिल एक साफ छवि के मालिक हैं और लोग विपक्षी दलों द्वारा की जा रही ऐसी हरकतों पर ध्यान न देते हुए इस बार उन्हें ही अपना नेतृत्व करने का अवसर देंगे।

इस अवसर पर रणजीत गिल ने गांव वासियों का आभार व्यक्त करते हुए गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान करते हुए बजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के विश्वास और आर्शीवाद ही मेरे लिए सब कुछ है और इस बार खरड़ से जीतने के बाद वे सभी के बीच रहते हुए हल्के की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से हर मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब वासी इस बार फिर अकाली भाजपा सरकार को विजयी बनाकर हैट्रिक बनाएंगे और पंजाब के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंन कहा कि वे गांवों को मार्डन बनाने में अहम भूिमका निभाएंगे और गांवों के विकास के लिए सरकार से फंडों की कोई कमी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर शमशेर सिंह नंबरदार शहरी प्रधान, बिशंबर सिंह, रणजोध सिंह, पवन कुमार, नरेन्द्र राणा बीजेपी मंडल प्रधान, मोदी बडाला, मनप्रीत बादल, रिंकू टिवाणा, जसप्रीत सिहं, हरिन्द्र सिंह सैणी, बहाल सिंह, अवतार सिंह टिवाणा, बलविन्द्र भट्टी आदि के अलावा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD