Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी छुपी नहीं : नायब सिंह सैनी

पंजाब में झूठ के सहारे कब तक सियासत चलेगी, जनता चाहती है बदलाव

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Kurali, Dr Subhash Sharma, Ranjit Singh Gill, Sunil Jakhar, Ashwani Sharma
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कुराली , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:07 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम एक ऐसे दौर में खड़े हैं, जहां जागरूक जनता सब कुछ देख रही है, समझ रही है और अपने अनुभव के आधार पर निर्णय ले रही है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया। उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन, आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कि कहां गए वो वादे और कहां है वह बदलाव, जिसकी बात की गई थी।

मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के कुराली में लोगों को समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को ईमानदारी का प्रतीक बताती है। लेकिन, इनके राज में आज पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। इसके विपरित भाजपा ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ के सहारे कब तक सियासत चलेगी, सच की हवा आएगी, तो तस्वीर बदलेगी। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे।

उन्होंने कहा कि अब एक बार भारतीय जनता पार्टी को भी मौका दीजिए। आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।   पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव पंजाब के भविष्य को बदलने वाला है। यह आपके बच्चों के भविष्य का चुनाव है और हर खेत-खलिहानों की समृद्धि के साथ व्यवसाय और रोजगार के अवसरों का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक-एक वोट इस बदलाव का आधार बनेगा। जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगा और एक मजबूत डबल इंजन भाजपा सरकार पंजाब को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट नीति, नीयत और विकास के प्रति समर्पण का भाव है। यही मॉडल पंजाब में भी लागू करना कर पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमारी डबल इंजन सरकार ने बीते 11 वर्षों में जो काम किए हैं, वे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी हैं। सरकार ने पारदर्शी शासन दिया, बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया। ‘पर्ची और खर्ची’ की व्यवस्था को समाप्त करके हमने लगभग 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दीं। हरियाणा का युवा गर्व से कहता है कि उसे उसकी मेहनत का फल मिला रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन पंजाब सरकार ने चुनावी वादे अनुसार महिलाओं को राशि उपलब्ध नहीं करवाई। लगभग चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सरकार महिलाओं की सुध नहीं ले रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है। इसी प्रकार किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है। हरियाणा में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें दी जाती हैं। अब तक 1 लाख 10 हजार 767 मशीनें किसानों को सब्सिडी पर दी जा चुकी हैं। किसानों को बाजार भावों की अनिश्चितता की समस्या से निजात दिलाने के लिए ‘भावांतर भरपाई योजना’ चलाई हुई है। इस योजना में 21 बागवानी फल, सब्जियों व मसालों को शामिल किया गया है। इनमें 14 सब्जियां, 2 मसाले और 5 फल शामिल हैं। इस योजना में अब तक 38 हजार 334 किसानों को 177 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जा चुका है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kurali , Dr Subhash Sharma , Ranjit Singh Gill , Sunil Jakhar , Ashwani Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD