Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

पंजाब के लोग केजरीवाल को पंजाब का ‘सुपर सीएम’ स्वीकार नहीं करते – सुनील जाखड़

कहा, पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाबी होना चाहिए और केजरीवाल एंड कंपनी पंजाब छोड़े

Vijay Sampla, Ravneet Singh Bittu, Sunil Jakhar, Ashwani Sharma, Vineet Joshi, Ranjit Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 18, 2026, 12:19 IST

भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और उनकी विफलताओं के लिए पंजाब के लोग स्वयं उनसे निपट लेंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल को पंजाब का ‘सुपर सीएम’ के रूप में पंजाब के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। यह बातें पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और नशों के प्रसार को रोकने में विफल रहने के विरोध में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी निवास के घेराव के अवसर पर पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।

इस दौरान पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर एवं  सोम प्रकाश, कोर कमेटी सदस्य जीवन गुप्ता, केवल ढिल्लों और बीबी अमनजोत रामूवालिया, विधायक जंगी लाल महाजन, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, विक्रम चीमा, के.डी. भंडारी और फतेह जंग बाजवा, प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, रेनू कश्यप, भानु प्रताप, रेनू थापर और मीनू सेठी, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी सहित कई प्रदेश-स्तरीय नेता शामिल हुए।

➖ अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व पंजाब का कर्ता-धर्ता बने बैठे अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री कोटे की 50 नंबर कोठी खाली करवाने आया है, क्योंकि प्रदेश के लोग चाहते हैं कि पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाबी हो और बाहर से आकर कोई पंजाब पर शासन न करे—यह पंजाब के लोगों को स्वीकार नहीं है। जाखड़ ने कहा कि आज वे तो भगवंत मान को उनका पद वापस दिलाने आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस से पार्टी नेताओं को गिरफ्तार करवा कर खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।

➖ कानून-व्यवस्था के मामले में मान सरकार फेल – अश्वनी शर्मा

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास के बाहर भाजपा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है और मान सरकार कानून-व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने कानून का राज देने का वादा किया था, लेकिन वह इसमें पूरी तरह विफल रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता अपने सवालों के जवाब लेने मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने बाहर आकर बातचीत करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरी है। प्रदेश में गैंगस्टरों का डर बढ़ता जा रहा है और हर दिन कोई न कोई आपराधिक घटना सामने आ रही है। रात को लोग डर के साथ सोते हैं कि सुबह कोई बुरी खबर न आ जाए। उन्होंने कहा कि ये हालात लोगों को आतंकवाद के दौर की याद दिला रहे हैं।

➖ मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार लोगों के असली दर्द को भूल गई है – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार लोगों के असली दर्द को भूल गई है। बिट्टू ने दावा किया कि सरकार सुरक्षा के नाम पर बैरिकेडिंग और ‘डी’ बनाकर आम लोगों को राजनीतिक कार्यक्रमों और विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों से दूर रख रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का विश्वास कम हो रहा है और जनता की आवाज दबाई जा रही है।

बिट्टू ने पंजाब रोडवेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तीन दिनों तक राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बसों के इस्तेमाल से आम यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इससे रोडवेज को 5 से 7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी बसों पर आम आदमी पार्टी के झंडे और बैनर लगाना सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग है।

➖ पंजाब के पूर्व मंत्री एवं भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण राज्य अब 1980 के दशक के आतंकवाद जैसे भयावह माहौल की ओर बढ़ रहा है।

 

Tags: Sunil Jakhar , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab , Vijay Sampla , Ravneet Singh Bittu , Ashwani Sharma , Vineet Joshi , Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD