Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चैनल के लिए रिपब्लिक शब्द के इस्तेमाल पर अदालत जाऊंगा : सुब्रमण्यम स्वामी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2017

Last updated on: Jan 25, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा खोले जाने वाले समाचार चैनल के लिए 'रिपब्लिक' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी शिकायत पर समुचित कार्रवाई नहीं करेगी तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।अर्नब ने दिसम्बर 2016 में अपना नया चैनल 'रिपब्लिक' के नाम से शुरू करने की घोषणा की थी।
राज्यसभा सदस्य स्वामी ने गत 13 जनवरी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि 'रिपब्लिक' नाम से प्रसारण के लिए एक नए समाचार चैनल को लाइसेंस देना कानून के विपरीत और राज्य प्रतीकों एवं नामों के (अनुचित इस्तेमाल रोकथाम) अधिनियम, 1950 का सीधा उल्लंघन होगा।स्वामी ने आईएएनएस से कहा, "यह अवैध है। मैं अदालत जाऊंगा (अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है)। हमारे पास यह राज्य चिन्ह कानून है जिसके तहत कोई 'रिपब्लिक' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।"पत्र में स्वामी ने मंत्रालय से इस मामले में दखल देने को कहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक मंत्रालय से कोई जवाब नहीं मिला है।स्वामी ने कहा, "हो सकता है कि एक या दो दिन में ऐसा हो। पूरे प्रशासन का मानना है कि मेरा पक्ष सही है।"मंत्रालय में अधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए एक अवर सचिव स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।उन्होंने पत्र को अपने ट्विटर पृष्ठ पर भी पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है, "खास नामों व प्रतीकों का पेशेवर व व्यावसायिक इस्तेमाल इस कानून के तहत निषिद्ध है। इसके तहत 'रिपब्लिक' शब्द के इस्तेमाल पर रोक है।"


 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD