Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस्पात हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा है : वीरेंद्र सिंह

वीरेंद्र सिंह
वीरेंद्र सिंह
Listen to this article

5 Dariya News

रायपुर , 24 Jan 2017

Last updated on: Jan 24, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने यहां मंगलवार को कहा कि इस्पात प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ है। इस्पात की मांग हमेशा बनी रहती है, क्योंकि निर्माण कार्य इस्पात के उपयोग के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप' भी इस्पात से अछूते नहीं हैं। इस्पात उद्योग में मेक इन इंडिया की काफी संभावनाएं हैं। वीरेंद्र सिंह ने इस्पात उद्योग के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। इस्पात उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समय बिजली की दर बहुत ज्यादा है, जिसे कम करने की जरूरत है और इस्पात उद्योग के लिए कच्चे माल की लगातार उपलब्धता बहुत जरूरी है। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस्पात की मांग बहुत कम है, जिससे इस्पात उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि नए उद्योग लगाने में पर्यावरण से संबंधित समस्याओं के कारण उद्योग लगाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे ऐसी नीति बनाई जाए कि पर्यावरण को भी नुकसान न हो और उद्योग भी आसानी से लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस्पात उद्योगों को सरकार बिजली पर सब्सिडी देती है जो 2017 में समाप्त हो रही है। उन्होंने सरकार से सब्सिडी आगे भी जारी रखने की मांग की।केंद्रीय मंत्री ने इस्पात उद्योग प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णु देव साय और इस्पात सचिव डॉ. अरुणा शर्मा भी मौजूद रहीं।



 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD