Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जल्लीकट्टू के समर्थन में उतरे तमिल सितारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में जल्लीकट्ट के लिए जारी प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कलाकार भी एक दिवसीय उपवास पर हैं। दक्षिण भारतीय कलाकार एसोसिएशन-नदीगर संगम की ओर से आयोजित एक दिन के अनशन में यहां अजित कुमार, सूर्या और और तृषा कृष्णन जैसे सितारे शामिल हुए। उन्होंने जल्लीकट्ट से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाई। इसमें सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, विजय और दो बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान के भी शामिल होने की उम्मीद है।नदीगर संगम के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "यह शांत प्रदर्शन होगा। 

कोई भी एक शब्द नहीं बोलेगा, क्योंकि वे नहीं चाहते कि मरीना बीच पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सबकी नजर हटकर उन पर आए। अनशन शाम 5 बजे तक चलेगा।"राज्य में जल्लीकट्ट के समर्थन में प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार से हुई।तमिल फिल्म जगत जल्लीकट्ट को सक्रिय समर्थन देता रहा है। गुरुवार को अभिनेता जयराम रवि प्रदर्शनकारी युवाओं को समर्थन देन के लिए मरीना बीच पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुझे कल रात मरीना बीच पर एक क्रांतिकारी आंदोलन का हिस्सा बनने को लेकर गर्व है। 

वातावरण प्रेरणादायक था।"उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं सिर्फ आधे घंटे रुका क्योंकि मुझे आज काम के लिए वापस तिरुपति आना था।"जल्लीकट्टू के लिए समर्थन पड़ोसी तेलुगू फिल्म उद्योग से भी मिला है।तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर लिखा, "जल्लीकट्टू तमिलनाडु की भावना है। यह देखते हुए गर्व है कि तमिलों में एकजुटता है और जिस तरह तमिलनाडु के छात्र अपनी जड़ों और संस्कृति के लिए लड़ रहे हैं, वह प्रशंनीय है।इस आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को तमिलनाडु के सभी सिनेमाघर बंद हैं।

 

Tags: Jallikattu , TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD