Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र ने अध्यादेश नहीं लाया तो पीएमके जल्लीकट्टू का आयोजन करेगा : रामदास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 19 Jan 2017

Last updated on: Jan 19, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन के बीच पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेता अंबुमणि रामदास ने गुरुवार को कहा कि अगर दो दिनों के भीतर केंद्र सरकार जल्लीकट्टू पर अध्यादेश की घोषणा नहीं करती है, तो उनकी पार्टी 26 जनवरी को इस खेल का आयोजन करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि जल्लीकट्टू का आयोजन राज्य के हर जिले में होगा और भारी संख्या में युवा इसमें हिस्सा लेंगे।गणतंत्र दिवस के दिन पीएमके द्वारा जल्लीकट्टू का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय की उस आज्ञा का उल्लंघन होगा, जिसमें उसने इस खेल पर पाबंदी लगा रखी है।रामदास ने कहा कि पीएमके के छात्र व युवा शाखा के सदस्य जल्लीकट्टू के समर्थन में पूरे राज्य में जारी विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे जल्लीकट्टू के आयोजन को मंजूरी देने के लिए एक अध्यादेश जारी करने की मांग की। मोदी ने हालांकि उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया, लेकिन इस ओर ध्यान दिलाया कि मामला विचाराधीन है।तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में गुरुवार को व्यापक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी बुधवार पूरी रात राज्य की राजधानी चेन्नई के मरीना बीच पर बैठे रहे। गुरुवार सुबह उन्होंने उस जगह की सफाई करने में मदद की, क्योंकि यह गंदगी मुक्त क्षेत्र है।हजारों की तादाद में युवकों व युवतियों ने बुधवार को न केवल जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध खत्म करने की मांग की, बल्कि पेटा (पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिल्स) पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की, जो इस खेल के विरोध में है।सर्वोच्च न्यायालय ने मई 2014 में यह कहते हुए जल्लीकट्टू पर रोक लगा दी थी कि बैलगाड़ी दौड़ सहित बैलों का इस्तेमाल खेल के लिए नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Jallikattu , TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD