स्पेनिश फुटबॉल क्लब के लिए खेलने जा रहे दो कश्मीरी युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, बासित अहमद और मोहम्मद असरार, ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।12 वीं कक्षा के छात्र, घाटी के दोनों युवा फुटबॉल खिलाड़ी बचपन से ही खेल खेल रहा हैं और उनमें से एक-असरार-ने संतोष ट्राफी, डूरंड कप और इंडियन लीग खेला है जबकि बासित ने सब जूनियर और भारतीय लीग के अलावा अन्य राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट में भी खेला है।दोनों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य से युवा लड़के और लड़कियों के खेल में नये आयाम तय करते हुए देख कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मात्र संयोग नहीं है कि हमारे युवा पीढ़ी विभिन्न क्षेत्रों में कारनामें कर रहे हैं बल्कि उनमें प्रतिभा को आकर्षित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में पर्याप्त प्रतिभा है लेकिन एक ही सवाल है जब उन्हें प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्हें आगामी मैचों में सफलता की बधाई देते हुए, महबूबा मुफ्ती ने आशा व्यक्त की कि बासित और असरार हमारे कई युवाओं के लिए रोल मॉडल बन जाएगें। उन्होंने दोनों युवा खिलाड़ियों को याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर का फुटबॉल में एक गौरवशाली अतीत था और एक समय में जम्मू-कश्मीर ने देश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कप्तान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की राज्य के लिए फुटबॉल का खोया गौरव फिर से वापस आएगा तथा बासित और असरार जैसे खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।यह जोड़ी कोचिंग और अन्य तैयारियों के लिए ने शीघ्र ही मैड्रिड के लिए रवाना हो़ रही है।