खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ जुल्फिकार अली ने कहा कि रक्तदान एक मानवता सेवा वाला कार्य है जिसको हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मंत्री ने यह बात श्रीमहाराजा गुलाबसिंह (एसएमजीएस) अस्पताल में पीडीपी पार्टी के संस्थापक एवं जेएंडके पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्श्य में पार्टी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था का उद्घाटन करते हुए कही।मानवता सेवाभाव वाले कार्यो की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यो को प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम समाज में आवश्यक परिवर्तन लाते है। उन्होंने कहा कि रक्त एक ऐसी चीज है जिसकी प्रत्येक व्यक्ति का आवश्यकता पडती है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी जाति भाव, धार्मिक अथवा राजनीतिक पृश्ट भूमि के बिना हम सभी को इस कार्य मे बढ चढ कर भाग लेना चाहिए जिसके माध्यम से कई कीमती जाने बचाई जा सकती है।मंत्री ने रक्तदान के बारे में लोगों के मध्य और जागृति लाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वे नियमित तौर पर जागृति कैम्पो का आयोजन करें ।इस कैम्प का आयोजन ब्रिकम सिंह की अध्यक्शता में पार्टी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया था जिसमें संदीप जम्वाल, पार्थ शर्मा, जगवीर चौधरी, गोकुल शर्मा, नवीन्द्र शर्मा, दिवान भसीन, चौ हुसैन अली बफा, विनोद एवं पवन के अलावा पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में रजनी शर्मा, सुशमा सैनी, विजय कुमारी द्वारा भागीदारी की गई।