Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौ. जुल्फकार अली ने राज्य में शिक्षा प्रसार में नीजि स्कूलों की भूमिका की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jun 2018

Last updated on: Jun 14, 2018, 00:00 IST

नीजि स्कूलों की भूमिका की सराहना करते हुए स्कूली शिक्षा, हज एवं औकाफ तथा जनजातीय मामलों के मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने यह स्वीकार किया कि नीजि स्कूलोें ने राज्य में बेहतर शिक्षा प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्री ने यह बात सूचना  एवं जन सम्पर्क निदेशालय के सभागार में नीजि स्कूलों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नाट प्रतिस्पर्धा के विजेताओं के पुरस्कार समारोह में कही। स्कूली शिक्षा के उददेष्य को बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकारी तथा नीजि क्षेत्र के शिक्षकों को यह समझने की आवश्यकता है कि  शिक्षा का उददेश्य छात्रों को बेहतर ज्ञान देना है। उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि हमारे छात्र आज के प्रतिस्पर्धी युग में प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें। मंत्री ने कहा कि बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु सार्वजनिक तथा नीजि क्षेत्र में उत्साह से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा नीजि स्कूली संस्थाओं के बीच विचारों के नियमित आदान प्रदान से राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने यकीनन सहायता होगी। उन्होंने कहा कि हर कोई इस सच्चाई से अवगत है कि जबकि नीजि स्कूल शिक्षा उपलब्ध करवाकर एक सामाजिक सेवा कर रहे हैं, उन्हें खुद के लिए राजस्व पैदा करने की आवश्यकता भी है क्योंकि यह एक व्यापार है यहां एक व्यक्ति ने मुनाफा कमाने के लिए निवेश किया है। स्कूली शिक्षा सचिव फारूक शाह, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर जी.एन. इत्तु, नीजि स्कूल संस्था के प्रधान जी.एन. वार तथा अन्य स्कूलों के प्रतिनिधि समारोह के अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD