Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बड़ी संख्या मे आप वलंटियर गढ़शंकर में टी.एम.सी कार्यालय खुलने पर शामिल

गढ़शंकर में टी.एम.सी कार्यालय का जगमीत सिंह बराड़ ने किया उदघाटन, आप से गठबंधन विफल रहने पर अगले सप्ताह पहली सूची का ऐलान कर सकती है टी.एम.सी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर , 30 Dec 2016

Last updated on: Dec 30, 2016, 00:00 IST

जगमीत सिंह बराड़ ने शुक्रवार को दोआबा में तृणमूल कांग्रेस के दूसरे कार्यालय का गढ़शंकर में उदघाटन किया, और इस समारोह में बड़ी संख्या मे स्थानीय आप वलंटियरों का पार्टी में स्वागत किया।शुक्रवार को टी.एम.सी में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले आप वलंटियरों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ आप सदस्य मनोहन लाल पंडोरी, परमजीत कौर धानसू जट्टां, गुरनाम सिंह दुघम, शम्मी भरपूर, सीता देवी, बलजीत कौर गढ़शंकर व देनोवाल कलां की मनजीत कौर भी थे।इस अवसर पर बराड़ ने कहा कि टी.एम.सी पंजाब भर में अपना दायरा बढ़ाती रहेगी और आगामी दिनो में हम मालवा व माझा में भी कार्यालय खोलने शुरू करेंगे। हम बहुत सारे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में भी हैं और वे जल्द टी.एम.सी में शामिल होंगे।वह नोटबंदी पर एन.डी.ए सरकार पर बरसे और कहा कि 50 दिन पूरे हो चुके हैं, कहां है कालाधन, क्यों आतंकी हमले नहीं रुके और प्रत्येक राज्य में भाजपा नेताओं के नकदी व काली संपत्तियों के साथ पकड़े जाने पर सरकार क्या स्पष्टीकरण देगी। 

50 दिन पूरे हो चुके हैं, क्या प्रधानमंत्री अपनी असफलता कबूलेंगे व ए.टी.एम की कतारों में सैंकड़ों लोगों की मौत को लेकर माफी मांगेंगे।उन्होंने आप के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर टिप्पणी भी की और कहा कि हम चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर साकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं, लेकिन यदि बात विफल रहती है, तो हमें आगामी सप्ताह में अपनी पहली सूची कर ऐलान कर देंगे। फैसले का समय आ गया है और हम अपना वक्त बर्बाद नहीं कर सकते, हमें अभी बहुत काम करना है।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, गौतमबीर सिंह, गुरबीर सिंह रेहन, मनजीत सिंह व गुरमेल सिंह (आप के पूर्व सैक्टर एवं सर्कल इंचार्ज) और बलजीत सिंह (पूर्व आप युवा उपाध्यक्ष) सहित अमरजीत सिंह व संत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD