Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा गरीबों एवं किसान पक्षीय पहलकदमियों की घोषणा करने के लिए मोदी की प्रशंसा

यह कदम आर्थिक विकास को गति देने और लोगों के कल्याण को विश्वसनीय बनायेंगे, प्रधानमंत्री के इन कदमों को क्रांतिकारी कदम बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jan 2017

Last updated on: Jan 01, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर, गरीबों एवं किसान पक्षीय पहलकदमियों की घोषणाओं की प्रशांसा करते हुये पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि यह कदम आर्थिक विकास को गति देने के अतिरिक्त लोगों के कल्याण को विश्वसनीय बनायेंगे। आज यहां जारी बयान में मुखयमंत्री ने यह ऐतिहासिक कदम उठाने के लिये मोदी की सराहना के लिये करते हुये कहा कि ऐसी पहलकदमियां करना समय की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मोदी की दूरदृष्टि वाली और गतिशील नेतृत्व देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार समूचे अर्थचारे के लिये फायदेमंद सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो की भलाई के लिये किसी प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे फैसले पहली बार लिये गये हैं। स. बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया है कि वह देश के विकास और लोगों की खुशहाली के लिये पूरी तरह समर्पित कार्य करने में विशवास रखते हैं।

मुखयमंत्री ने कहा कि श्री मोदी की पहलकदमियों का उद्धेश्य वित्तीय सुधारों के क्षेत्र को बढ़ाकर स्वच्छ आर्थिकता का युग आरंभ करना है। उन्होंने कहा कि यह इंकलाबी कदम देश की प्रगति और बढ़ौतरी के लिये मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि बैंकों द्वारा लिये किसानी ऋणों पर 60 दिन का व्याज माफ करने से किसानी भाईचारे को आवश्यक राहत मिलेगी जोकि गत् कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों के कारण चौराहे पर खड़े हैं। स. बादल ने कहा कि इसी प्रकार ही छोटे व्यापारियों को दो करोड़ के ऋण के लिये सरकारी गारंटी के लिये फैसले के साथ आर्थिकता को बढ़ावा मिलेगा। मुखयमंत्री ने कहा कि घरों के लिये ऋणों हेतू विभिन्न सीमा तक व्याज की दी गई छूट और बड़ी आयु के नागरिकों को अधिक व्याज देने के फैसले से आम लोगों को लाभ होगा। नोटबंदी के मामले पर प्रधानमंत्री को पूरा समर्थन देते हुये उन्होंने कहा कि यह देश के लोगों के लिये बहुत लाभदायक होगा क्योंकि यह कदम देश के बड़े हितों के लिये उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिमाग की उपज यह स्कीम बराबर चल रही काले धन और भ्रष्टाचार की आर्थिकता के अतिरिक्त अन्य कई बुराईयों को समाप्त करने के लिये मील का पत्थर साबित होगी। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD