Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नकदी अर्थव्यवस्था पर बमबारी है नोटबंदी : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Dec 2016

Last updated on: Dec 24, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शनिवार को नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह फैसला गरीब विरोधी है, जो 50 कारपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी 'देश की नकद अर्थव्यवस्था पर बमबारी है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कोई नोट कालाधन है या नहीं, यह इस पर निर्भर करता है कि वह किसके हाथ में है। जिसके हाथ में है वह ईमानदार शख्स है या भ्रष्ट।"उन्होंने कहा, "एक तरफ ईमानदार आदमी है, तो दूसरी तरफ भ्रष्ट आदमी। मोदी मानते हैं यदि नोट भ्रष्ट आदमी के हाथ में जाता है, तो वह काला हो जाता है, उसका रंग बदल जाता है, मानो कोई जादू हो।"राहुल ने कहा, "कोई नोट बेईमान नहीं होता, बेईमान तो उसे रखने वाला होता है। मोदी जी ने ढाई साल में कितने बेईमानों पर कार्रवाई की? उलटे नोट को बंद कर दिया, बेईमानों को नहीं।

"राहुल ने 40 मिनट के अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस कैशलेस (नकदी रहित) प्रणाली के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे थोपा नहीं जाना चाहिए और यह एक 'बहाना' नहीं होना चाहिए।राज्य में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "नोटबंदी गरीबों, किसानों तथा मध्यम वर्गीय भारतीयों के खिलाफ उठाया गया कदम है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपने तो भारत को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ एक फीसदी अमीर लोग हैं, तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय व गरीब तबके के 99 फीसदी लोग। मोदी के दोस्त सुपर रिच लोग मौज कर रहे हैं, और गरीब अपने खून-पसीने की कमाई पाने के लिए कतारों में खड़ा मर रहा है।"राहुल ने कहा कि मोदी ने कहा था कि नोटबंदी के बाद हालात 50 दिनों के भीतर सुधर जाएंगे, लेकिन सुधरा क्या? अब तो सिर्फ छह दिन बचे हैं,छह से सात महीने में भी कोई सुधार नहीं आने वाला। 

उन्होंने कहा, "भारत में केवल छह फीसदी कालाधन नकद में है। बाकी 94 फीसदी रियल एस्टेट व सोने के रूप में और विदेशी बैंकों में है। जिन्होंने भारी मात्रा में कालाधन जमा कर रखा है, वे उसे केवल नकद ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट, जेवर व अन्य रूपों में निवेश करके रखते हैं। बहुतों के खाते स्विस बैंक में हैं। स्विस बैंक में किनके खाते हैं, यह सरकार को पता है, फिर भी मोदी उन पर कार्रवाई नहीं करते।"कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल की बागवानी, कृषि व पर्यटन क्षेत्र पर नोटबंदी का प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे उबरने में लंबा वक्त लगेगा।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD