Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

रायबरेली दौरे पर राहुल का सरकार पर प्रहार, बोले- महंगाई से आम आदमी बेहाल

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, Raebareli
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रायबरेली , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 17:00 IST

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से निर्मित बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश का आम नागरिक आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसका सीधा असर किसानों, युवाओं, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकार को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए। इससे पहले रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए।

बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। राहुल गांधी ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया। इससे पहले मंगलवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, जहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जनसंवाद, महिला संवाद और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह दौरा कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , Raebareli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD