Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के श्रद्धालुओं को पटना साहिब ले जाने के लिए 10 रेल गाडिय़ा एवं 300 बसें रवाना होगी : डा. दलजीत सिंह चीमा

पंजाब सरकार करेगी 25000 श्रद्धालुओं को निशुल्क लेजाना, रहने एवं खाने पीने का प्रंबध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2016

Last updated on: Dec 23, 2016, 00:00 IST

दसवें पातशाह श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350 वें प्रकाश दिवस के अवसर पर पंजाब की संगतों को पटना साहिब ले जाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रंबध किये गये है। राज्य में 10 विशेष रेलगाडिय़ों और 300 बसों द्वारा 25 हजार श्रद्धालुओं को निशुल्क  ले जाने का प्रंबध किया गया है। यह खुलासा शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज यहां जारी प्रैस बयान द्वारा किया।डा. चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमँत्री स. सुखबीर सिंह बादल के विशेष प्रयासों स्वरूप इस वर्ष पहली जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू की गई जिस तहत राज्य वासियों को विभिंन धर्मो के तीर्थ स्थानों की निशुल्क दर्शन करवाये गये। इस श्रृंखला को आगे जारी रखते हुये पंजाब सरकार द्वारा अब संगतों की भावनाओं को देखते हुये श्रद्धालुओं को पटना साहिब ले जाने का फैसला किया गया है। जहां श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350 वां प्रकाश दिवस 5 जनवरी 2017 को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।  उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस संबधी श्री आंनदपुर साहिब एवं नई दिल्ली में दो बड़े समागम किये गये जिनमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल एवं उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा शमुलियत की गई। 

डा. चीमा ने बताया कि अब पटना साहिब में इन समागमों के समापन के अवसर पर पंजाब की संगतों को बड़े स्तर पर ले जाने का प्रंबध किया गया है। उन्होने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह 10 रेल गाडियों द्वारा दस हजार और 300 बसों द्वारा 15000 संगतों को पटना साहिब ले जाया जाएगा। यह संगतें 5 जनवरी 2017 को पटना साहिब में 350 वें  प्रकाश दिवस के समागमों में शमुलियत करेगी। पंजाब सरकार द्वारा जहां इन श्रद्धालुओं को मुफत आने जाने और खाने पीने की सुविधा दी गई है। वही बिहार सरकार से तालमेल करके वहां निशुल्क ठहरने का प्रंबध किया गया है।डा. चीमा ने बताया कि 10 रेल गाडिय़ों में प्रत्येक क्षेत्र के वासी को डिब्बों अनुसार ले जाया जाएगा जबकि प्रत्येक क्षेत्र में से तीन बसे चलेगी। और कुल 300 बसें  पटना साहिब जाएगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक रेल गाड़ी में एक एक डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा जबकि तीन तख्त साहिब वाले स्थानों (श्री अमृतसर,श्री आंनदपुर साहिब एवं श्री दमदमा साहिब) से चलने वाली तीन रेलगाडिय़ो में एक  एक डिब्बा गुरू जी की लाडली सेना निहंग सिंहों के लिए आरक्षित होगा। बड़ी आयु के श्रद्धालुओं को रेल गाड़ी और नवयुवकों को बस द्वारा ले जाने में पहल दी जाएगी बसों द्वारा जाने वाली संगत के रास्ते में दो रातों का पड़ाव होगा जहां ठहरने का सब प्रंबध किया गया है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही इन रेलगाडियों एवं बसों के रवाना होने का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD