हलका अमलोह में आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब आम आदमी पार्टी के साथ आरंभ से जुड़े वर्कर एवं क्षेत्र में बड़ा जनाधार रखने वाले आम आदमी पार्टी के क्षेत्र अमलोह में कनवीनर राष्ट्रीय अवार्डी एवं सेवा निवृत निदेशक शिक्षा विभाग पंजाब श्री रोशन लाल सूद अपने साथियों सेवा निवृत लैकचरार मघ्घर सिंह सलाना तथा मास्टर देवराज के साथ क्षेत्र अमलोह से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना के प्रयासों स्वरूप पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की योग्य अगुवाई में शिअद में शामिल हो गये। इस अवसर पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने इन नेताओं का स्वागत करते हुये सिरोपा देकर विशेष तौर पर सम्मान्नित भी किया। स. बादल ने श्री सूद और उनके साथियों को पार्टी में बनता मान-सम्मान देने का वायदा किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स. बादल ने कहा कि यह अब किसी से छुपा नही रहा कि दिल्ली से आये केजरीवाल के लुटेरों ने किस प्रकार पंजाबियों को टिकटें देने के नाम पर लूटा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से केजरीवाल द्वारा पंजाब में लगाये गये गुंडों ने केवल पंजाबियों को लूटा ही नही बल्कि हमारी बेटियों, बहनों की इज्जत आबरू से खिलवाड़ करने की घटिया चालें भी चली। उन्होंने साथ ही कहा कि केजरीवाल का पंजाब के हितों से कोई वास्ता नही बल्कि वह तो सत्ता हासिल करके पंजाब को लूटना चाहता है। स. बादल ने कहा कि केजरीवाल के जल के मुद्दे पर पंजाब विरोधी बयान उसकी दोगली राजनीति को बयान करते हैं। स. बादल ने साथ ही कहा कि परंतु पंजाबी केजरीवाल की ऐसी चालों को पूरी तरह जान चुके हैं और इसके चलते हुये आम आदमी पार्टी के बहकावे में आये लोग शिअद से जुड़ रहें हैं, जो शिअद के विकास मुखी एजेंडे पर मौहर है।इस अवसर पर राजू खन्ना ने कहा कि श्री रोशन लाल सूद क्षेत्र अमलोह में आम आदमी पार्टी को खड़ी करने वाले प्रमुख नेता ही नही बल्कि पार्टी की टिकट के मुख्य दावेदार भी थे जिनका इस क्षेत्र में बड़ा जन आधार है। आज रोशनलाल सूद का शिअद में शामिल होने से क्षेत्र अमलोह में आम आदमी पार्टी की रीढ़ की हड्डी ही नही टूटी बल्कि जनाधार भी समाप्ति की तरफ बढ़ चुका है।
इस अवसर पर शिअद में शामिल हुये शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक रोशन लाल सूद ने कहा कि वह शिअद के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल की जन कल्याण नीतियों और क्षेत्र अमलोह से पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना के किये जा रहे निस्वार्थ सेवाओं को देखते हुये शिअद में शामिल हुये हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी संबंधी टिप्पणी करते हुये कहा कि इस पार्टी को पंजाब से बाहर के नेता चला रहें हैं जिनमें से संजय सिंह एवं दुर्गेश पाठक प्रमुख हैं जिनके द्वारा बड़े स्तर पर पैसा लेकर टिकटों की बांट की गई है। क्षेत्र अमलोह में भी जिस उम्मीदवार को टिकट दी गई है उसका इस क्षेत्र में कोई जनाधार नही है और उसका किरदार दागी है। श्री सूद ने आरोप लगाया कि दिल्ली से आये दुर्गेश पाठक और संजय सिंह ने पैसे लेकर अमलोह क्षेत्र की टिकट बेची है और क्षेत्र में सृजन वाले व्यक्क्ति यों को टिकट से नजर अंदाज किया गया है। आज जिन नेताओं द्वारा रोशन लाल सूद के साथ श्मूलियत की गई। इस अवसर पर शिअद के वर्किंग कमेटी सदस्य कर्मजीत सिंह भगड़ाना, जत्थेदार कुलदीप सिंह मछराई, गुरसेवक सिंह कोटली उपस्थित थे।