Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब लोक हित अभियान का टी.एम.सी में विलय- गठबंधन व चुनाव लडऩे पर आखिरी फैसला ममता लेंगी : जगमीत सिंह बराड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2016

Last updated on: Dec 18, 2016, 00:00 IST

पहला पंजाब लोक हित अभियान के सभी जिला कोआर्डीनेटरों व कोर कमेटी सदस्यों की आज चंडीगढ़ में हुई एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तृणमूल कांग्रेस में विलय और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पार्टी की पंजाब युनिट में शामिल होने का फैसला लिया गया। बैठक के दौरान बराड़ ने ऐलान किया कि टी.एम.सी आगामी दिनों में पंजाब के प्रत्येक जिले में कार्यालय खोलेगी और पार्टी के पदाधिकारियों की सूची का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कांग्रेस व अकाली दल से निराश कई समान विचारधारा वाले लोगों द्वारा संपर्क किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उनके आप के साथ गठबंधन के स्टेटस पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और वह इस मामले में आप नेताओं के कई बयान पढ़ चुके हैं, लेकिन आखिरी फैसला ममता बैनर्जी व अरविंद केजरीवाल द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि यह गठबंधन 2019 के लिए भी भागीदारी का आधार बनाएगा।

उन्होंने टी.एम.सी द्वारा सीटें मांगने को लेकर अफवाहों पर भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि गत दिवस पटियाला के समारोह के दौरान उनकी टिप्पणियों को मीडिया के एक वर्ग ने गलत पेश किया है और उसे नंबरों के रूप में दिखाया है। जबकि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, वह भी ममता जी व अरविंद केजरीवाल द्वारा तय किया जाएगा और इस मौके पर सीटों की संख्या व अन्य अटकलें सिर्फ अफवाहें हैं।वहीं पर, बराड़ ने अकालियों द्वारा चुनावों की घोषणा होने से मात्र कुछ दिन पहले विभिन्न बॉडीज के चेयरमैनों की नियुक्ति के ऐलान की निंदा करते हुए, इसे सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि टी.एम.सी नशों, किसानों द्वारा आत्महत्याएं, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार और राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाएगी व इन मुद्दे पर वचनबद्धताओं के आधार पर उनका गठबंधन तय होगा।जबकि अपना नाम न दर्शाए जाने की इच्छा के साथ टी.एम.सी पंजाब के एक वरिष्ठ नेता ने इशारा किया कि यदि गठबंधन नहीं हो पाता है, तो पार्टी अपने स्तर पर भी चुनाव लड़ सकती है, लेकिन आखिरी फैसला आगामी दिनों में पंजाब यूनिट द्वारा ममता बैनर्जी को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही लिया जाएगा।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD